/newsnation/media/media_files/2026/02/17/t20-world-cup-2026-these-6-teams-qualify-in-super-8-2026-02-17-15-57-42.jpg)
T20 World Cup 2026 these 6 teams qualify in super 8
T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. टूर्नामेंट अब दूसरे राउंड की ओर है और 21 फरवरी से सुपर-8 मुकाबले शुरू हो जाएंगे. हालांकि, अब तक सिर्फ 6 टीमों ने ही सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया है और अभी भी 2 टीमों के लिए जगह खाली है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन 6 टीमों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है और साथ ही संभावित क्वालीफायर्स के बारे में भी बताते हैं.
इन 6 टीमों ने कर लिया है क्वालीफाई
टी-20 विश्व कप 2026 में 20 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें से 6 टीमों ने सुपर-6 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. ग्रुप-ए से भारत ने क्वालीफाई किया है. ग्रुप-बी से श्रीलंका ने, ग्रुप सी से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने और ग्रुप-डी से साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने क्वालीफाई कर लिया है.
2 स्पॉट के लिए जंग जारी
सुपर-8 के लिए 6 टीमें कंफर्म हो गई हैं और अभी भी 2 स्पॉट खाली हैं. ग्रुप ए में यूएसए और पाकिस्तान के पास 4-4 अंक हैं और अब इनके बीच सुपर-8 की जंग जारी है. तो वहीं, ग्रुप-बी में जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच सुपर-8 की जंग जारी है. मगर, यहां जिम्बाव्बे के पास आगे बढ़ने का ज्यादा मौका है, क्योंकि उसने अपने शुरुआती 2 मैच जीतकर 4 अंक हासिल कर लिए हैं, जबकि 3 मैच खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास सिर्फ 2 ही अंक हैं. जबकि ग्रुप-सी और ग्रुप-डी से 2-2 टीमें अगले राउंड में पहुंच चुकी हैं.
3️⃣/3️⃣ for #TeamIndia 💙
— BCCI (@BCCI) February 15, 2026
The #MenInBlue win by 6️⃣1️⃣ runs to qualify for Super 8! 💪
Scorecard ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9#T20WorldCuppic.twitter.com/hFPqtYIERe
2 ग्रुपों में बंटी टीमें
1: भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, X. (All games in India)
2: इंग्लैंड, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, X. (All games in Sri Lanka)
ये भी पढ़ें: NZ vs CAN: न्यूजीलैंड ने कनाडा को चटाई धूल रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स ने रहे जीत के हीरो
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us