T20 World Cup 2026: क्या टीम इंडिया अभी भी सेमीफाइनल में बना सकती है जगह? जानिए पूरा समीकरण

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की बड़ी जीत के बाद इंडियन क्रिकेट टीम अभी भी सेमीफाइनल में कैसे जगह बना सकती है. आइए आज हम आपको इस बारे में बताते हैं.

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की बड़ी जीत के बाद इंडियन क्रिकेट टीम अभी भी सेमीफाइनल में कैसे जगह बना सकती है. आइए आज हम आपको इस बारे में बताते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026 Photograph: (AFP)

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 की जंग काफी रोमांचक हो चुकी है. ग्रुप - 1 और 2 दोनों की टीमें अपना-अपना एक-एक मैच खेल चुकी है. ग्रुप-1 में इंडियन क्रिकेट टीम शामिल है. उनके साथ साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे भी शामिल है. इस ग्रुप से सुपर-4 में यानी सेमीफाइनल में सिर्फ 2 टीमें जगह बनाएंगी.

Advertisment

वेस्टइंडीज ने दर्ज की जिम्बाब्वे पर धमाकेदार जीत 

इसमें से एक जगह के लिए वेस्टइंडीज ने वानखेड़े में जिम्बाब्वे के खिलाफ 107 रन से जीत हासिल कर दावा ठोक दिया है. ग्रुप-1 में वेस्टइंडीज की टीम नंबर - 1 पर पहुंच गई है. साउथ अफ्रीका नंबर - 2 पर बनी हुई है. अब एक मैच और जीतने के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम लगभग सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. वेस्टइंडीज को अपने अगले दो मैच साउथ अफ्रीका और भारत के साथ खेलने है. 

साउथ अफ्रीका प्वाइंट्स टेबल में नीचे खिसकी 

इस वक्त वेस्टइंडीज 2 पॉइंट्स और +5.350 की नेट रन रेट के साथ टॉप पर काबिज है. इसके बाद साउथ अफ्रीका 2 पॉइंट्स, +3.800 की नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है. इंडिया अभी 0 पॉइंट्स और -3.800 नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है. उनके बाद जिम्बाब्वे 0 पॉइंट्स और -5.350 की नेट रन रेट के साथ चौथे और अंतिम पायदान पर है. 

कैसे भारत सेमीफाइनल में बना सकता है जगह?

अब सुपर आठ स्टेज से आगे बढ़ने के लिए जिम्बाब्वे को भारत और साउथ अफ्रीका दोनों को अच्छी नेट रनरेट के साथ हराना होगा. वहीं अगर भारत को सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत हासिल करनी होगी, जिससे उसका नेट रनरेट बेहतर हो जाए. इसके अलावा उसे वेस्टइंडीज के साउथ अफ्रीका से हारने की भी उम्मीद करनी होगी. 

भारत चाहेगा कि अब वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे अपने बाकी बचे हुए दोनों मैच हार जाएं और साउथ अफ्रीका अपने तीनों मैच जीत जाए. ऐसे में साउथ अफ्रीका के 6 प्वाइंट्स हो जाएंगे. भारत अपने दोनों मैच जीतकर 4 प्वाइंट्स कर लेगा. वेस्टइंडीज बाकी बचे दोनों मैच हारने के बाद 2 प्वाइंट पर रह जाएगा. जबकि जिम्बाब्वे बाकी दोनों मैच हारने के बाद खाता भी नहीं खोल पाएंगा.

ये भी पढ़ें :PAK vs ENG: आज पाकिस्तान-इंग्लैंड की होगी टक्कर, सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए पाक को हर हाल में चाहिए जीत

Team India T20 world Cup 2026
Advertisment