PAK vs ENG: आज पाकिस्तान-इंग्लैंड की होगी टक्कर, सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए पाक को हर हाल में चाहिए जीत

PAK vs ENG: आज पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के सामने अपना सुपर-8 का दूसरा मुकाबला खेलने वाली है. ये मैच पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए हर हाल में जीतना होगा.

PAK vs ENG: आज पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के सामने अपना सुपर-8 का दूसरा मुकाबला खेलने वाली है. ये मैच पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए हर हाल में जीतना होगा.

author-image
Ashik Kumar
New Update
England vs Pakistan

England vs Pakistan Photograph: (AFP)

PAK vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 45वां मुकाबला आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला है. सुपर-8 का ये मुकाबला दोनों टीमों के बीच आज श्रीलंका के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत शाम 7:00 से होगी, जबकि टॉस 6:30 होगा. इस मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे तो वहीं, हैरी ब्रुक इंग्लैंड की कमान संभालते हुए नजर आएंगे.

Advertisment

पाकिस्तान को हर हाल में जीतना होगा मैच

पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है तो उसे हर हाल में ये मैच जीतना होगा. पाकिस्तान का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश में धूल गया था. ऐसे में अब अगर पाकिस्तान ये मैच हार जाती तो उसके लिए सेमीफाइनल के रास्ते लगभग बंद हो जाएंगे.

इंग्लैंड को जीत से मिलेगा सेमीफाइलन का टिकट

इसके साथ ही इंग्लैडं की टीम इस मैच को जीतकर लगभग सेमीफाइनल का अपना टिकट पक्का कर लेगी. क्योंकि वो श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला मैच जीत चुकी है. अब पाकिस्तान के हारने के बाद उसका ग्रुप-2 से सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का हो जाएगा.

पाकिस्तान और इंग्लैंड के स्क्वाड

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, फखर ज़मान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ़, सलमान मिर्ज़ा, उस्मान तारिक, शाहीन अफ़रीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह, ख्वाजा नफे.

इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ़्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद.

ये भी पढ़ें : वानखेड़े में सिर्फ छक्कों से बने 186 रन, WI vs ZIM मैच में टूटे सिक्स का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में रचा गया नया इतिहास

T20 world Cup 2026 PAK vs ENG
Advertisment