वानखेड़े में सिर्फ छक्कों से बने 186 रन, WI vs ZIM मैच में टूटे सिक्स का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में रचा गया नया इतिहास

WI vs ZIM: वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में छक्कों का रिकॉर्ड टूट गया है. इस मैच में दोनों टीमों की ओर से कुल 31 छक्के लगे.

WI vs ZIM: वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में छक्कों का रिकॉर्ड टूट गया है. इस मैच में दोनों टीमों की ओर से कुल 31 छक्के लगे.

author-image
Roshni Singh
New Update
T20 World Cup Records

T20 World Cup Records Photograph: (AFP)

WI vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक और नया इतिहास लिखा गया है. इस बार छक्कों का रिकॉर्ड टूटा है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 का मैच वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 254 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में जिम्बाब्वे 147 रनों पर ऑलआउट हो गई. वहीं इस मैच में दोनों टीमों ने कुल 31 छक्के लगाए. इसी के साथ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में छक्कों का रिकॉर्ड टूट गया. 

Advertisment

वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे मैच में टूटा छक्कों का रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के सुपर-8 मुकाबला में टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में एक मैच में लगे सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड टूट गया है. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में दोनों टीमों की ओर से कुल 31 छक्के लगे. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी एक मैच में लगे सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है. 

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी एक मैच में लगे छक्कों का रिकॉर्ड

इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2014 में आयरलैंड और नीदरलैंड के बीच खेले गए मैच में कुल 30 छक्के लगे थे. फिर इसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड और इंटली के बीच खेले गए मैच में कुल 25 छक्के लगे थे. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2010 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच में कुल 24 छक्के लगे थे. जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच में कुल 24 छक्के लगे थे. 

शिमरोन हेटमायर ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 6 विकेट पर 254 रनों का स्कोर खड़ा किया था. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल स्कोर है. वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर ने सिर्फ 34 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौका और 4 छक्का शामिल रहा. जबकि रोवमैन पॉवेल ने 35 गेंद पर 4 चौका और 4 छक्का की मदद से 59 रन बनाए. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 147 रनों पर सिमट गई.  जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने 20 गेंदों पर नाबाद 43 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 5 छक्के लगाए. 

यह भी पढ़ें:  ZIM vs WI: वानखेड़े में शिमरन हेटमायर ने 250 की स्ट्राइक रेट से बनाए 85 रन, तोड़ दिया अपना ही रिकॉर्ड

shimron hetmyer rovman powell
Advertisment