सुपर-8 में टीम इंडिया कब-किसके खिलाफ खेलेगी मुकाबले? नोट कर लें टीम इंडिया का शेड्यूल

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में 7 टीमों ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. आइए आपको सुपर-8 में भारत के शेड्यूल के बारे में बताते हैं.

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में 7 टीमों ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. आइए आपको सुपर-8 में भारत के शेड्यूल के बारे में बताते हैं.

author-image
Sonam Gupta
New Update
team india scheduel for super 8

team india scheduel for super 8 Photograph: (Image Source: AFP)

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. 21 फरवरी से सुपर-8 के मुकाबले शुरू होने वाले हैं और टीम इंडिया सुपर-8 में अपना पहला मैच 22 मार्च को खेलने वाली है. सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप-G1 में भारतीय टीम शामिल है, जिसकी सभी टीमें तय हो चुकी हैं. आपको बता दें, जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच खेला जाने वाला मैच बारिश में धुल गया, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई और जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया. तो आइए जानते हैं कि सुपर-8 में टीम इंडिया को कब-कब और किन-किन टीमों से भिड़ना है.

Advertisment

टीम इंडिया का सुपर-8 का शेड्यूल

टी-20 विश्व कप 2026 में अपने तीसरे लीग मैच में पाकिस्तान को हराने के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. नीदरलैंड्स के साथ खेले जाने वाले आखिरी लीग मैच के बाद टीम इंडिया को सुपर-8 में 3 मैच खेलने होंगे. पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के साथ, दूसरा जिम्बाब्वे के साथ 26 फरवरी को और तीसरा मुकाबला वेस्टइंडीज के साथ 1 मार्च को खेलना होगा.

22/02/2026SundayAhmedabadSouth Africa
26/02/2026ThursdayChennaiZimbabwe
01/03/2026SundayKolkataWest Indies

18 फरवरी तो एक्शन में दिखेगी टीम इंडिया

टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने शुरुआती 3 लीग मैच जीतकर सुपर-8 में जगह पक्की तो कर ली है, लेकिन इससे पहले भारत को अपना आखिरी लीग मैच नीदरलैंड्स के साथ 18 फरवरी को खेलना है. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 18 फरवरी को होगा. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया आत्मविश्वास के साथ सुपर-8 में पहुंचना चाहेगी.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया से न्यूजीलैंड तक... सुपर-8 में क्वालीफाई कर चुकी हैं ये 6 टीमें, जानिए हर एक का नाम

T20 World Cup
Advertisment