26 फरवरी को होगा तय कि टीम इंडिया सेमीफाइनल खेलेगा या नहीं, ये 2 मैच करेंगे फैसला

IND vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 26 फरवरी का दिन बेहद ही अहम है. इस दिन 2 मैच खेले जाएंगे, जिसके बाद पता चल जाएगा कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचेगी या नहीं.

IND vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 26 फरवरी का दिन बेहद ही अहम है. इस दिन 2 मैच खेले जाएंगे, जिसके बाद पता चल जाएगा कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचेगी या नहीं.

author-image
Roshni Singh
New Update
IND vs WI

IND vs WI Photograph: (AFP)

IND vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार शुरुआत के बाद अब टीम इंडिया की हाल ऐसा है कि उसके सेमीफाइनल में पहुंचने पर भी खतरा मंडरा रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में 76 रनों के बड़े अंतर से हार के बाद टीम इंडिया का नेट रन रेट बेहद ही खराब हो गया है, जिसके बाद अब टीम इंडिया को दूसरी टीमों पर निर्भर रहना पड़ रहा है.

Advertisment

साउथ अफ्रीका से हार के बाद टीम इंडिया का नेट रन रेट बेहद ही खराब

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम इंडिया को 2 अंक का नुकसान हुआ और साथ ही  नेट रन रेट भी माइनस -3.800 में चला गया, जिसकी भरपाई करना टीम इंडिया के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा. वहीं भारत को हराने के बाद साउथ अफ्रीका का नेट रन रेट प्लस में 3.800 हो गया. 

सुपर-8 में वेस्टइंडीज का नेट रन रेट सबसे ज्यादा

इसके बाद वेस्टइंडीज ने सुपर-8 के अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे को 107 रनों से हरा दिया और नेट रन रेट के मामले साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई. वेस्टइंडीज का नेट रन रेट प्लस 5.350 हो गया है. ऐसे में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और भारत का अंक बराबर रहा और नेट रन रेट के हिसाब से सेमीफाइनल का फैसला हुआ तो टीम इंडिया पीछे रह जाएगी. 

26 फरवरी को होगा टीम इंडिया की किस्मत का फैसला

अब 26 फरवरी का दिन टीम इंडिया के लिए बेहद ही अहम होने वाला है. इस दिन 2 मैच खेले जाएंगे, जो तय करेंगे कि टीम इंडिया सेमीफाइनल खेलेगी या नहीं. 26 फरवरी की दोपहर में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का मैच खेला जाएगा. इसके बाद शाम में भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला खेला जाएगा. जब टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी तो पता चल चुका होगा कि टीम इंडिया किस स्थिति में मौजूद है और आगे उसे क्या करना होगा.

यह भी पढ़ें:  IND vs ZIM: चेन्नई में भारतीय खिलाड़ियों के ये रिकॉर्ड बढ़ा रहे टीम इंडिया की टेंशन, यहां भारत खेलेगा करो या मरो वाला मैच

Team India IND vs ZIM
Advertisment