T20 World Cup 2026 से ठीक पहले सामने आए इस टीम के 15, जानिए कितना मजबूत है स्क्वाड

T20 World Cup 2026: आज से ठीक 3 दिन बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने वाली है. उससे पहले हम आपको एक ऐसी टीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसने अपने फाइनल स्क्वाड का ऐलान सबसे बाद में किया है.

T20 World Cup 2026: आज से ठीक 3 दिन बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने वाली है. उससे पहले हम आपको एक ऐसी टीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसने अपने फाइनल स्क्वाड का ऐलान सबसे बाद में किया है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026 Photograph: (x/bcci)

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है. वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका टीम ने अपने 15 सदस्यीय फाइनल स्क्वाड का ऐलान सबसे लास्ट में किया है. श्रीलंका ने इससे पहले 25 मेंबर का स्क्वाड ऐलान किया था. इसके बाद वो अपने 15 खिलाड़ियों के स्क्वाड का ऐलान करने वाली अंतिम टीम बनी है. 

Advertisment

आज हम आपको बताएंगे कि श्रीलंका का स्क्वाड कितना मजबूत है, ये सभी 15 खिलाड़ी श्रीलंका को टूर्नामेंट में कहां तक पहुंचनाएंगे और कितना टीम को मजबूती प्रदान कर रहे हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए श्रीलंका का 15 सदस्यीय स्क्वाड

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंडू मेंडिस, कुसल जनिथ परेरा, चरिथ असलांका, जनिथ लियानागे, पवन रथनायके, वानिंदू हसरंगा, दुनिथ वेल्लालेगे, महेश थीकशाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा.

इन खिलाड़ियों पर होगा दारोमदार

इस टीम की कप्तानी दासुन शनाका है. टीम में पथुम निसांका शानदार शुरुआत देने के लिए जाने जाते हैं. वो टीम के लिए एक विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शामिल होंगे. उनके अलावा मिडिल ऑर्डर में चरिथ असलांका टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं. टीम को धमाकेदार फिनिश देने का जिम्मा कुसल परेरा और दासुन शनाका के हाथों में होगा. 

गेंदबाजी में टीम के लिए मथीशा पथिराना और ईशान मिलंगा दोनों अहम साबित होंगे. ये दोनों ही तेज गेंदबाज किसी भी बल्लेबाजी क्रम को धवस्त करने की काबिलियत रखते हैं. वहीं स्पिन डिपार्टमेंट की डोर वानिंदू हसरंगा और दुनिथ वेल्लालेगे के हाथों में होगा.

ये भी पढ़ें :IND VS SA: आज टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के साथ खेलेगी वॉर्म-अप मैच, जानिए कहां देख सकते हैं LIVE मुकाबला

sri lanka squad T20 world Cup 2026
Advertisment