IND VS SA: आज टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के साथ खेलेगी वॉर्म-अप मैच, जानिए कहां देख सकते हैं LIVE मुकाबला

IND VS SA: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज वॉर्म-अप मैच खेला जाना है. तो आइए जानते हैं कि इस मैच को आप कहां लाइव देख सकते हैं?

IND VS SA: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज वॉर्म-अप मैच खेला जाना है. तो आइए जानते हैं कि इस मैच को आप कहां लाइव देख सकते हैं?

author-image
Sonam Gupta
New Update
IND VS SA warm up match live streaming when where how to watch india vs south africa match today

IND VS SA warm up match live streaming when where how to watch india vs south africa match today

IND VS SA: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है, लेकिन इससे पहले सभी टीमें वॉर्म-अप मैच खेल रही हैं. इस कड़ी में टीम इंडिया 4 फरवरी यानि आज साउथ अफ्रीका के साथ वॉर्म-अप मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. इस मैच के साथ ही भारत अपनी प्लेइंग-11 निर्धारित करना चाहेगा. तो आइए जानते हैं कि भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला ये मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इस मुकाबले को लाइव कहां देख सकेंगे?

Advertisment

कितने बजे शुरू होगा भारत का वॉर्म-अप मैच?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आजखेला जाने वाला वॉर्म-अप मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा. ये मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.

कहां लाइव देख सकेंगे मुकाबला?

टीम इंडिया कहीं भी खेले, फैंस उनके मैचों को देखना काफी अधिक पसंद करते हैं. ऐसे में वॉर्म-अप मैच को भी फैंस आराम से घर पर बैठकर देख सकते हैं. इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकेंगे.

ओपनिंग जोड़ी की पहले सुलझाना चाहेगा टीम मैनेजमेंट 

टीम इंडिया ने हाल में घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड को 4-1 से टी20 सीरीज में हराया. पूरी सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला. ऐसे में भरतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में भी इसी फॉर्म के साथ उतरना चाहेगी. हालांकि इससे पहले टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी को लेकर सस्पेंस खड़ा हो गया है, क्योंकि संजू सैमसन का बल्ला न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पूरी तरह से खामोश रहा था.

वहीं ईशान किशन ने बल्ले से तहलका मचाया था और शतक भी जड़ दिया था. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ही ओपनिंग करते हैं या फिर ईशान किशन को उतारा जाएगा, क्योंकि नंबर-3 पर खेलने वाले तिलक वर्मा वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

7 फरवरी से अभियान की शुरुआत करेगी टीम इंडिया

7 फरवरी से टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होने वाली है. टूर्नामेंट में भारत अपना पहला मैच 7 फरवरी को ही अमेरिका के साथ खेलेगा. ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे जीतकर टीम इंडिया टूर्नामेंट की विजयी शुरुआत करना चाहेगी.

ये भी पढ़ें: IND U19 VS AFG U19: आज कितने बजे शुरू होगा सेमीफाइनल मैच? FINAL में पहुंचने पर होगी टीम इंडिया की नजर

IND vs SA
Advertisment