/newsnation/media/media_files/2026/02/04/ind-u19-vs-afg-u19-live-streaming-deatails-when-where-how-to-watch-india-vs-afghanistan-match-2026-02-04-05-20-11.jpg)
IND U19 VS AFG U19 live streaming deatails when where how to watch india vs afghanistan match
IND U19 VS AFG U19: अंडर-19 विश्व कप 2026 रोमांचक अंदाज से आगे बढ़ते हुए अब सेमीफाइनल तक आ पहुंचा है. पहला सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया, जिसमें इंग्लिश टीम ने जीत दर्ज की और फाइनल का टिकट कटा लिया. अब दूसरा सेमीफाइनल आज भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी, जबकि दूसरी टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. तो आइए जानते हैं कि इस मैच को आप लाइव कितने बजे से और किस चैनल पर लाइव देख सकेंगे.
कितने बजे शुरू होगा सेमीफाइनल मैच?
अंडर-19 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाना है. ये मैच भी बाकी मुकाबलों की ही तरह दोपहर 1 बजे से शुरू होगा. इस मैच के टॉस के लिए दोनों कप्तान 12.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.
LIVE कहां देख सकेंगे मुकाबला?
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, तो वहीं मुकाबले का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर किया जाएगा, जिसमें भारतीय फैंस लॉगिन कर आसानी से मुकाबले को देख सकते हैं.
Unbeaten and into the final four! 👏🔝
— BCCI (@BCCI) February 1, 2026
India U19 enter the ICC Under-19 Men's Cricket World Cup 2026 semi-finals, where they will face Afghanistan U19 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/9EQew1omYY#U19WorldCuppic.twitter.com/EfggoIHkeA
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारत U19 टीम: आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह
अफगानिस्तान U19 टीम: उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (विकेटकीपर/कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान, अकील खान, नाजीफुल्लाह अमीरी, खातिर स्टानिकजई, सलाम खान, जैतुल्लाह शाहीन
ये भी पढ़ें: U19 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, रोमांचक मैच में डिफेंडिंग चैंपियन को 27 रनों से हराया
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us