टीम इंडिया ने सेमीफाइनल जीता तो ट्रॉफी जीतना हो जाएगा तय! सामने आया गजब का संयोग

T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होने वाला है. इस मैच से जुड़ा एक अजब संयोग सामने आ रहा है, जिसके मुताबिक यदि भारत सेमीफाइल जीतता है, तो उसका ट्रॉफी जीतना भी तय हो जाएगा.

T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होने वाला है. इस मैच से जुड़ा एक अजब संयोग सामने आ रहा है, जिसके मुताबिक यदि भारत सेमीफाइल जीतता है, तो उसका ट्रॉफी जीतना भी तय हो जाएगा.

author-image
Sonam Gupta
New Update
IND VS ENG

भारत बनाम इंग्लैंड Photograph: (Image Source: AFP)

T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मैच 4 मार्च और 5 मार्च को खेले जाएंगे. पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला है. इस अहम मुकाबले से पहले एक ऐसा संयोगज सामने आ रहा है, जिसके हिसाब से टीम इंडिया का चैंपियन बनना सेमीफाइनल के नतीजे के साथ ही तय हो जाएगा. तो आइए आपको भी उस समीकरण के बारे में बताते हैं.

Advertisment

भारत-इंग्लैंड मैच के लिए बना संयोग

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच से पहले एक गजब संयोग ये बना है. दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्डकप का सेमीफाइनल खेला जा रहा है. साल 2022 और 2024 में दोनों टीमें एक दूसरे के सामने थी. खास बात ये है कि यह मुकाबला जो भी टीम जीतेगी उसका 8 मार्च को ट्रॉफी उठाना तय माना जा रहा है, क्योंकि पिछले दो सेमीफाइनल में दोनों टीमों में से जो जीता उसने ही फाइनल में ट्रॉफी उठाई थी.

2022 और 2024 में हुई भिड़ंत

टी-20 विश्व कप में लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल मैच में भारत और इंग्लैंड का आमना-सामना होने वाला है. इससे पहले 2022 और 2024 में भी इन्हीं दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल हुआ था. जहां, 2022 में इंग्लैंड ने भारत को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी और वहां पाकिस्तान को हराकर खिताबी जीत दर्ज की थी. वहीं, टीम इंडिया ने 2024 में इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल का टिकट कटाया था. फिर वहां, साउथ अफ्रीका को हराकर खिताबी जीत दर्ज की थी.

5 मार्च को सेमीफाइनल खेलेगा भारत

टी-20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसपर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं. आपको बता दें, पिछली बार भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ट्रॉफी उठाई थी और अब 5 मार्च को टीम इंडिया जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

ये भी पढ़ें:IND vs ENG Semi-finals: कितनी बार टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला है भारत, ऐसा रहा है रिकॉर्ड

ind-vs-eng T20 World Cup
Advertisment