/newsnation/media/media_files/2026/03/02/team-india-2026-03-02-23-45-15.jpg)
Team India Photograph: (AFP)
IND vs ENG Semi-finals: भारतीय टीम ने सुपर-8 के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. अब सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा. भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, तो चलिए इससे पहले जानते हैं कि टीम इंडिया अब तक कितनी बार टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेली है और कैसा रिकॉर्ड रहा है.
साल 2007 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था. इस मैच में युवराज सिंह ने 30 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली. इसके बाद एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का पहला खिताब अपने नाम किया था.
साल 2014 में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया
इसके बाद टीम इंडिया ने 7 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच साल 2014 में खेला. उस सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से हुआ था. इस मैच में विराट कोहली ने 72 रनों की पारी खेली थी और भारत ने 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया था, लेकिन फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया को मिली हार
इसके बाद भारत ने घरेलू मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप 2016 का सेमीफाइनल मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. इस मैच में विराट कोहली ने 89 रनों की पारी खेली थी. जबकि रोहित शर्ना ने 43 रन बनाए थे. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 193 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे वेस्टइंडीज ने लेंडल सिमंस की नाबाद 82 रनों के दम पर हासिल कर लिया.
साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत को करना पड़ा हार का सामना
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल मैच में भारत की भिड़ंत इंग्लैंड से हुआ था. इस मैच में हार्दिक पांड्या के 63 रनों की पारी के दम पर टीम इंडिया ने 168 रनों का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन जोस बटलर और एलेक्स हेल्स की बेहतरीन पारी के दम पर इंग्लैंड ने 169 रनों के लक्ष्य को 16 ओवर में ही बिना एक भी विकेट गंवाए हासिल कर लिया था. भारत को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.
साल 2024 में भारत ने इंग्लैंड को हराया
इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में एक बार फिर भारत और इंग्लैंड का आमने-सामना हुआ. इस बार टीम इंडिया ने अपना बदला पूरा किया. रोहित शर्मा के 57 रनों की पारी के दम पर भारत ने 171 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 103 रनों पर सिमट गई. कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 3-3 विकेट लिए थे.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup Semi-finals: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बारिश बनी विलेन तो क्या होगा? जानें रिजर्व-डे है या नहीं
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us