/newsnation/media/media_files/2026/03/02/team-india-2026-03-02-22-55-57.jpg)
Team India Photograph: (AFP)
T20 World Cup 2026 Semi-finals Reserve Day: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए चारों टीमें तय हो चुकी हैं. भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है. अब टूर्नामेंट के नॉकआउट के मुकाबले खेले जाएंगे. साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. ऐसे में फैंस के मन में सवाल होगा कि बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ तो फिर कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी, तो चलिए ICC का नियम जानते हैं.
सेमीफाइनल मैचों के लिए रखा गया है रिजर्ड डे
आईसीसी के नियम के मुताबिक सेमीफाइनल का नतीजा निकालने के लिए कम से कम 10-10 ओवरों का मैच खेला जाना जरूरी है. हालांकि बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दोनों सेमीफाइनल के लिए ICC ने रिजर्ड डे रखा है. अगर पहले दिन कम से कम 10-10 ओवरों का मैच नहीं हो पाता है तो फिर ये मैच रिजर्ड डे पर खेला जाएगा. अगर रिजर्व डे पर भी 10-10 ओवर का खेल नहीं होता है तो फिर मैच को रद्द कर दिया जाएगा और उस स्थिति में सुपर-8 के टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी.
सेमीफाइनल मैच रद्द होने से भारत और न्यूजीलैंड को होगा नुकसान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दोनों सेमीफाइनल मैच अगर रद्द होता है तो इसका फायदा साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड को होगा और दोनों टीमें फाइनल में पहुंच जाएंगी, क्योंकि सुपर-8 के दोनों ग्रुप में ये दोनों टीमें टॉप पर मौजूद है. साउथ अफ्रीका सुपर-8 के ग्रुप-1 मे टॉप पर मौजूद है. जबकि इंग्लैंड ग्रुप-2 के टॉप पर है. वहीं न्यूजीलैंड और भारत सुपर-8 में अपने-अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर हैं. ऐसे में बारिश की वजह से मैच रद्द होता है तो न्यूजीलैंड और टीम इंडिया को नुकसान होगा.
साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को कोलकाता के इडन गार्डन्स में खेला जाएगा. जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. देश में फिलहाल मानसून नहीं है, ऐसे में बारिश इन मैचों में खलल डालेगी इसकी उम्मीद कम है.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG Semi-finals: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कितनी बार हुई है भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत, ऐसा है रिकॉर्ड
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us