/newsnation/media/media_files/2026/02/08/t20-world-cup-2026-2026-02-08-12-15-06.jpg)
T20 World Cup 2026 Photograph: (x/ScotlandandSouthAfrica)
T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका की टीम आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे दिन अपना पहला मैच खेलने के लिए उतरने वाली है. साउथ अफ्रीका के अलावा 5 और टीमों 9 फरवरी यानी सोमवार को अपने-अपने मैच खेलने वाली है. वर्ल्ड कप के तीसरे दिन कुल 3 मुकाबले होने वाले हैं. तो आइए उससे पहले हम आपको बताते हैं कि कौन सी टीम किसके खिलाफ कहां और कब अपना मैच खेलती हुई नजर आएगी.
1 - स्कॉटलैंड और इटली में होगी टक्कर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 7वें मैच में ग्रुप सी से स्कॉटलैंड और इटली की टीमें एक दूसरे से भिड़ने वाली हैं. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच दोपहर 11 बजे से खेला जाने वाला है. ये भारत में होने वाला पहला मैच होगा जो इस समय खेला जाएगा. इस मैच में स्कॉटलैंड की कप्तानी रिची बेरिंगटन करेंगे जबकि इटली की कमान वेन मैडसेन के हाथों में होगी.
Flower of Scotland at a World Cup just hits different 🫶🏴#T20WorldCuppic.twitter.com/dNknZkmyoZ
— Cricket Scotland (@CricketScotland) February 7, 2026
इटली का स्क्वाड: जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स, वेन मैडसेन (कप्तान), हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, जियान मीडे (विकेट कीपर), ग्रांट स्टीवर्ट, क्रिशन कलुगामागे, अली हसन, थॉमस ड्रका, जैन अली, सैयद नकवी, मार्कस कैम्पोपियानो, जसप्रीत सिंह.
स्कॉटलैंड का स्क्वाड: मार्क वॉट, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेट कीपर), ओलिवर डेविडसन, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, ज़ैनुल्लाह इहसन, सफ़्यान शरीफ़, जॉर्ज मुनसे, ब्रैड व्हील, फिनले मैक्रीथ, ब्रैड करी.
2 - जिम्बाब्वे ओमान से करेगा दो-दो हाथ
जिम्बाब्वे और ओमान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आठवां मैच खेला जाने वाला है. ग्रुप बी का ये मैच श्रीलंका के कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3 बजे से होगी. इस मैच में जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा के हाथों में होगी, जबकि ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह होंगे.
Here are our Group B matches in the @ICC Men’s T20 World Cup 2026, which kicked off on 7 February 2026.🇿🇼 #T20WorldCuppic.twitter.com/qSkNHRgT7y
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) February 8, 2026
जिम्बाब्वे का स्क्वाड: सिकंदर रज़ा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, ब्रेंडन टेलर.
ओमान का स्क्वाड: जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्ज़ा, वसीम अली, करण सोनावाले, शाह फैसल, नदीम खान, सुफियान महमूद, जय ओडेड्रा, शफीक जान, आशीष ओडेड्रा, जितेन रामानंदी, आमिर कलीम.
3 - साउथ अफ्रीका के सामने होगी कनाडा
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 9वां मैच साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच होने वाला है. ग्रुप डी की इन दोनों टीमों का मुकाबला शाम 7:00 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में अफ्रीका की कप्तानी एडेन मार्कराम करने तो वहीं कनाडा की कप्तानी दिलप्रीत बाजवा करेंगे.
It's World Cup Time⏳#TheProteas Men’s ICC T20 World Cup campaign kicks off on 9 February 2026 against Canada 🇿🇦🏆
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) January 8, 2026
The journey to glory awaits as it’s almost time for the battle to begin! 🔥#Unbreakablepic.twitter.com/HDG0NacqTy
साउथ अफ्रीका का स्क्वाड: एडेन मार्कराम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को जेनसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स.
कनाडा का स्क्वाड: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), अजयवीर हुंदल, अंश पटेल, दिलोन हेलीगर, हर्ष ठाकर, जसकरनदीप सिंह, कलीम सना, कंवरपाल तथगुर, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर, शिवम शर्मा, श्रेयस मोव्वा, युवराज समरा.
ये भी पढ़ें :T20 World Cup 2026: अचानक टॉस छोड़कर क्यों भागे भारतीय कप्तान, बीच मैदान पर रोहित ने लगाई सूर्या की क्लास
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us