/newsnation/media/media_files/2026/03/04/ind-vs-sa-semi-final-2026-03-04-22-41-41.jpeg)
IND vs SA Semi Final
SA vs NZ Semifinal Highlights: न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली न्यूजीलैंड पहली टीम बन गई है. कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में खेले गए सेमीफाइनल मैंच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए थे. जवाब में फिन एलन के शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की टीम दूसरी बार फाइनल खेलेगी.
पहले विकेट के लिए टिम साईफर्ट और फिन एलन के बीच हुई 117 रनों की साझेदारी
साउथ अफ्रीका के दिए 169 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ओपनर टिम साईफर्ट और फिन एलन ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर कगिसो रबाडा ने टिम साईफर्ट को आउट किया. टिम साईफर्ट ने 33 गेंदों पर 58 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौका और 2 छक्का निकला.
फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक
वहीं फिन एलन आखिरी तक टिके रहे और न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में पहुंचाकर नाबाद रहे. फिन एलन ने 33 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट इतिहास का यह सबसे तेज शतक है. वहीं टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में शतक लगाने वाले फिन एलन पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
𝙊𝙣𝙚 𝙨𝙩𝙚𝙥 𝙘𝙡𝙤𝙨𝙚𝙧 𝙩𝙤 𝙝𝙞𝙨𝙩𝙤𝙧𝙮 🇳🇿
— ICC (@ICC) March 4, 2026
New Zealand are through to the #T20WorldCup 2026 Final 🤩 pic.twitter.com/mu40jg4k3C
Finn Allen scores the fastest hundred in Men's #T20WorldCup history to power New Zealand into the final👏
— ICC (@ICC) March 4, 2026
It is one of the @marriottbonvoy Milestones of the #T20WorldCup 2026 👌
📝: https://t.co/nv2bu4uGh7pic.twitter.com/PSuPYu3rfx
ऐसी रही साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 169 रनों का स्कोर खड़ा किया है. टीम के साथ मार्को यानसेन ने सबसे 30 गेंदों पर नाबाद 55 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के लगाए. डेवाल्ड ब्रेविस 27 गेंद पर 34 रन बनाए. ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों पर 29 रनों का योगदान दिया. मार्कराम ने 18 रन बनाए. वहीं न्यूजीलैंड के मैट हैनरी, कोल मैककॉन्ची और रचिन रवींद्र ने 2-2 विकेट चटकाए. जबकि जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन को 1-1 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने बाबर आजम समेत कई बड़े खिलाड़ियों को टीम से निकाला, 6 नए प्लेयर्स को मौका, इन्हें बनाया कप्तान
- Mar 04, 2026 22:08 IST
SA vs NZ Semifinal Live Updates: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली न्यूजीलैंड पहली टीम बन गए है. न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट पर 169 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवरों में ही सिर्फ 1 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन ने सिर्फ 33 गेंदों पर ऐतिहासिक शतक लगाया, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक है.
- Mar 04, 2026 21:38 IST
SA vs NZ Semifinal Live Updates: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका
न्यूजीलैंड की टीम को 117 रनों के स्कोर पर पहला झटका लगा है. रबाडा ने टिम साईफर्ट को आउट किया है. टिम साईफर्ट ने 33 गेंदों पर 58 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौका और 2 छक्के निकला.
- Mar 04, 2026 21:19 IST
SA vs NZ Semifinal Live Updates: न्यूजीलैंड की शानदार शुरुआत
न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर टिम साईफर्ट और फिन एलन ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी. 5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 62 रन बना लिए हैं. टिम साईफर्ट 41 रन और फिन एलन 21 रन बनाकर खेल रहे हैं.
- Mar 04, 2026 21:01 IST
SA vs NZ Semifinal Live Updates: पहले ओवर में आए 11 रन
साउथ अफ्रीका के दिए 170 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए टिम साईफर्ट और फिन एलन ओपनिंग कर रहे हैं. पहला ओवर मार्को यानसेन ने डाला. इस ओवर से कुल 11 रन आए.
- Mar 04, 2026 20:48 IST
SA vs NZ Semifinal Live Updates: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दिया 170 रनों का लक्ष्य
साउथ अफ्रीका ने 77 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद टीम ने 8 विकेट पर 169 रनों का स्कोर खड़ा किया है. टीम को यहां तक ऑलराउंडर मार्को यानसेन ने पहुंचाया है. सेमीफाइनल में मार्को यानसेन की नाबाद 53 रनों की तूफानी पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा है.
- Mar 04, 2026 20:33 IST
SA vs NZ Semifinal Live Updates: स्टब्स हुए आउट
77 रनों के स्कोर पर साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन वहां से ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को जानसेन ने पारी को संभाला और छठें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की लेकिन फिर 150 रनों के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को लॉकी फर्ग्यूसन ने छठां झटका दिया. उन्होंने 29 रन के निजी स्कोर पर ट्रिस्टन स्टब्स को आउट किया.
- Mar 04, 2026 20:17 IST
SA vs NZ Semifinal Live Updates: मुश्किल में साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका की टीम मुश्किल में नजर आ रही है. 15 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट पर 108 रन है. स्टब्स 13 गेंद पर 10 रन और मार्को यानसेन 16 गेंद पर 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
- Mar 04, 2026 19:59 IST
SA vs NZ Semifinal Live Updates: साउथ अफ्रीका की आधी टीम लौटी पवेलियन
न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका की हालत खराब लग रही है. 77 रनों के स्कोर पर साउथ अफ्रीका की आधी टीम आउट हो चुकी है. 10वें ओवर में रचिन रवींद्र ने डेविड मिलर को सिर्फ 6 रन के निजी स्कोर पर आउट किया. इसके बाद अगले ही ओवर में कोल मैककॉन्ची ने सेट बैट्समैन डेवाल्ड ब्रेविस को चलता किया. डेवाल्ड ब्रेविस 27 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए.
- Mar 04, 2026 19:41 IST
SA vs NZ Semifinal Live Updates: रचिन रवींद्र ने लिया एडन मारक्रम का विकेट
SA vs NZ Semifinal Live Updates: 8वें ओवर में रचिन रवींद्र आए और उन्होंने एडन मारक्रम को चलता कर दिया. उन्होंने लॉंग ऑन की दिशा में बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवाया. कप्तान ने 20 गेंदों में 18 रन बनाए.
- Mar 04, 2026 19:38 IST
SA vs NZ Semifinal Live Updates: पहले 6 ओवर में आए 48 रन
SA vs NZ Semifinal Live Updates: पावरप्ले में 2 विकेट गंवाने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने 48 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं. ब्रेविस और मारक्रम क्रमश: 17 और 18 रन बनाकर खेल रहे हैं.
- Mar 04, 2026 19:25 IST
SA vs NZ Semifinal Live Updates: 5वें ओवर से आए 17 रन
SA vs NZ Semifinal Live Updates: जेम्स नीशम 5वां ओवर लेकर आए, डेवॉल्ड ब्रेवीस ने एक छक्का और 2 चौके समेत 17 रन कूट डाले.
- Mar 04, 2026 19:18 IST
SA vs NZ Semifinal Live Updates: एडन मारक्रम को मिला जीवनदान
SA vs NZ Semifinal Live Updates: एडन मारक्रम को चौथे ओवर में जीवनदान मिला, तीसरी गेंद पर मिड विकेट पर रचिन रवींद्र ने आसान सा कैच टपका दिया.
- Mar 04, 2026 19:16 IST
SA vs NZ Semifinal Live Updates: तीसरे ओवर से आए 6 रन
SA vs NZ Semifinal Live Updates: मैट हेनरी ने तीसरे ओवर में 6 रन दिए. जिसमें से 5 रन वाइड के थे. दक्षिण अफ्रीका दबाव महसूस कर रहा है.
- Mar 04, 2026 19:09 IST
SA vs NZ Semifinal Live Updates: 2 गेंदों में 2 विकेट
SA vs NZ Semifinal Live Updates: क्विंटन डिकॉक के आउट होने के अगली ही गेंद पर रयान रिकल्टन भी चलते बने. उन्होंने पॉइंट की दिशा में फिन एलन को कैच थमा दिया.
- Mar 04, 2026 19:08 IST
SA vs NZ Semifinal Live Updates: क्विंटन डिकॉक हुए आउट
SA vs NZ Semifinal Live Updates: दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर मैकॉन्की ने क्विंटन डिकॉक को कैच आउट करवाया, उन्होंने 8 गेंदों में 10 रन बनाए.
- Mar 04, 2026 19:05 IST
SA vs NZ Semifinal Live Updates: पहले ओवर में आए 7 रन
SA vs NZ Semifinal Live Updates: मैट हेनरी के खिलाफ पहले ओवर में 7 रन आए, क्विंटन डिकॉक ने छक्का 5वीं गेंद पर छक्का जड़ा.
- Mar 04, 2026 18:40 IST
SA vs NZ Semifinal Live Updates: दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-XI
SA vs NZ Semifinal Live Updates: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कागीसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी
- Mar 04, 2026 18:39 IST
SA vs NZ Semifinal Live Updates: न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग-XI
SA vs NZ Semifinal Live Updates: टिम साईफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन
- Mar 04, 2026 18:37 IST
SA vs NZ Semifinal Live Updates: दोनों टीमों ने किए बदलाव
SA vs NZ Semifinal Live Updates: न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग एलेवन में मैट हेनरी और जेम्स नीशम की वापसी हुई है. जबकि दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज, कगीसो रबाडा और मार्को यान्सेन की वापसी हुई है.
- Mar 04, 2026 18:34 IST
SA vs NZ Semifinal Live Updates: न्यूज़ीलैंड ने जीता टॉस
SA vs NZ Semifinal Live Updates: न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
- Mar 04, 2026 18:18 IST
SA vs NZ Semifinal Live Updates: दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
SA vs NZ Semifinal Live Updates: दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 19 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें 12 बार प्रोटियाज टीम ने जीत दर्ज की है और 7 बार न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है. टी20 वर्ल्डकप 2026 में हुए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेटों से मात दी थी.
- Mar 04, 2026 18:17 IST
SA vs NZ Semifinal Live Updates: पहली बार होगी सेमीफाइनल में भिड़ंत
SA vs NZ Semifinal Live Updates: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल मैच खेला जाने वाला है. इससे पहले दोनों टीमें आखिरी बार वर्ल्डकप 2015 के सेमीफाइनल में एक दूसरे के खिलाफ उतरी थी, जहां न्यूज़ीलैंड ने बाजी मारी थी.
- Mar 04, 2026 18:17 IST
SA vs NZ Semifinal Live Updates: दोनों टीमों का स्क्वाड -
SA vs NZ Semifinal Live Updates:
दक्षिण अफ्रीका टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, एनरिच नॉर्टजे, क्वेना मफाका, जेसन स्मिथ
न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us