/newsnation/media/media_files/2026/02/19/pakistan-cricket-team-2026-02-19-12-55-51.jpg)
pakistan cricket team Photograph: (Image Source: AFP)
T20 World Cup 2026 में सुपर-8 की सभी आठ टीमें कंफर्म हो चुकी हैं. नामीबिया को हराकर दूसरे राउंड में पहुंचने वाली पाकिस्तान 8वीं टीम रही. पाकिस्तान ग्रुप G2 का हिस्सा है, जिसमें न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें भी शामिल हैं. पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना आसान नहीं होगा, क्योंकि इस ग्रुप में सभी टीमें काफी मजबूत दिख रही हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि पाकिस्तान का सुपर-8 में कब और किस टीम से सामना होने वाला है.
सुपर-8 में ऐसा है पाकिस्तान का शेड्यूल?
पाकिस्तान की टीम को सुपर-8 में अपना पहला मैच 21 फरवरी को न्यूजीलैंड के साथ खेलना है. वहीं, दूसरा मैच 24 मार्च को इंग्लैंड के साथ और तीसरा और आखिरी मुकाबला 28 फरवरी को खेलना है. पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में पल्लेकेले और कोलंबो में खेलने हैं.
Pakistan became the final Super 8 entrant following a 102-run win against Namibia 👊
— ICC (@ICC) February 18, 2026
Watch highlights for every match of the ICC Men’s T20 World Cup 2026 on ICC website and app.https://t.co/ULVOP0kJwG
सुपर-8 में ऐसा है टीम इंडिया का
टी-20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 में पहुंचने वाली टीम इंडिया दूसरी टीम रही. नीदरलैंड्स के साथ खेले जाने वाले आखिरी लीग मैच के बाद टीम इंडिया को सुपर-8 में 3 मैच खेलने होंगे. पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के साथ, दूसरा जिम्बाब्वे के साथ 26 फरवरी को और तीसरा मुकाबला वेस्टइंडीज के साथ 1 मार्च को खेलना होगा.
Presenting the Super 8️⃣ at the #T20WorldCup 2026 👊
— ICC (@ICC) February 18, 2026
More on the qualifications ➡️ https://t.co/lRFALG1p5dpic.twitter.com/bMUwhUps7f
नामीबिया को हराकर सुपर-8 में पहुंचा पाकिस्तान
टी-20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान की टीम ग्रुप-ए का हिस्सा रही. अपने शुरुआती 2 मैच जीतने के बाद पाकिस्तान को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ ही उनपर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा था. हालांकि, बुधवार को पाकिस्तान ने नामीबिया को एकतरफा अंदाज में हराया और सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली, तो वहीं ग्रुप-ए में शामिल यूएसए की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई.
ये भी पढ़ें:'मेरा विश्वास करो', पाकिस्तानी कप्तान ने सुपर-8 में पहुंचकर क्यों कही ये बात?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us