/newsnation/media/media_files/2026/02/19/pakistan-captain-salman-ali-agha-praise-team-after-qualify-in-super-8-in-t20-world-cup-2026-2026-02-19-11-43-33.jpg)
pakistan captain salman ali agha praise team after qualify in super 8 in t20 world cup 2026
Salman Ali Agha Statement: टी-20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान ने भी सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. पाकिस्तान ने बुधवार को नामीबिया के साथ खेले गए मैच में शानदार जीत दर्ज की और अगले राउंड में पहुंच गई. इस मुकाबले में मिली जात के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने अपनी टीम की जमकर तारीफ की. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा...
साहिबजादा की जमकर की कप्तान ने तारीफ
नामीबिया के साथ खेले गए मैच में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने शानदार बल्लेबाजी की और शतक लगाया, जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने 200 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था. मैच विनर रहे साहिबजादा के प्रदर्शन से कप्तान सलमान अली आगा काफी खुश नजर आए.
सलमान अली आगा ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह एक कम्प्लीट परफॉर्मेंस होनी चाहिए. मुझे लगता है कि हमने पावरप्ले में अच्छी बैटिंग की, हमने पावरप्ले में और बीच में बहुत अच्छी शुरुआत की, हमने पार्टनरशिप की और फिर हमने अच्छा फिनिश किया. साहिबजादा शानदार रहे हैं. जिस तरह से वह पिछले छह महीनों से हमारे लिए बैटिंग कर रहे हैं, वह बहुत अच्छी बैटिंग कर रहे हैं और उन्होंने आज 100 रन बनाए. मैं उनके लिए बहुत खुश हूं.'
बॉलर्स की भी सराहना
पाकिस्तान के दिए 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम 100 रन तक भी नहीं पहुंच पाई और 97 रन पर ही ऑलआउट हो गई. इसका क्रेडिट पाकिस्तानी गेंदबाजों को जाता है.
सलमान अली आगा ने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा, 'हमने सही एरिया में बॉलिंग की, चाहे वह फास्ट बॉलर हो या स्पिनर. मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक कम्प्लीट परफॉर्मेंस थी. मेरा विश्वास करो, यह मुश्किल है. उनका सामना करना एक मुश्किल बॉलर है. जब भी मैंने उन्हें डोमेस्टिक मैचों में खेला है, मुझे यह बहुत मुश्किल लगता है क्योंकि वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें चुनना बहुत, बहुत मुश्किल है और फिर जब वह रुकते हैं. यह बहुत, बहुत मुश्किल हो जाता है. लेकिन मैं बहुत खुश हूं कि वह हमारे लिए खेल रहे हैं और जिस तरह से वह बॉलिंग कर रहे हैं, उससे मैं उनके लिए बहुत खुश हूं.'
Presenting the Super 8️⃣ at the #T20WorldCup 2026 👊
— ICC (@ICC) February 18, 2026
More on the qualifications ➡️ https://t.co/lRFALG1p5dpic.twitter.com/bMUwhUps7f
न्यूजीलैंड से होने वाले मैच पर भी बोले कप्तान सलमान
पाकिस्तान को सुपर-8 में अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के साथ खेलना है. कीवी टीम ने अब तक टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाया है. ऐसे में सलमान अली आगा ने न्यूजीलैंड से मुकाबले को लेकर कहा, 'मुझे लगता है कि हम सच में बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं. न्यूज़ीलैंड अच्छा क्रिकेट खेल रहा है. तो, मुझे लगता है कि यह एक अच्छा गेम होगा और मुझे लगता है कि जिस तरह से हम अभी खेल रहे हैं, अगर हम अगले गेम में भी वैसा ही प्रदर्शन दोहराते हैं, तो मुझे लगता है कि हम ठीक रहेंगे.'
ये भी पढ़ें:अगला मैच कितनी तारीख को और किसके खिलाफ खेलेगी टीम इंडिया? नोट कर लीजिए डेट और टाइम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us