अगला मैच कितनी तारीख को और किसके खिलाफ खेलेगी टीम इंडिया? नोट कर लीजिए डेट और टाइम

IND VS SA: टी-20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया ने सुपर-8 में जगह बना ली है. तो आइए इस आर्टिकल में जान लेते हैं कि भारत अपना अगला मैच कितनी तारीख को खेलने वाला है.

IND VS SA: टी-20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया ने सुपर-8 में जगह बना ली है. तो आइए इस आर्टिकल में जान लेते हैं कि भारत अपना अगला मैच कितनी तारीख को खेलने वाला है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
IND VS SA super 8 match date time when team india will play next match deatails

IND VS SA super 8 match date time when team india will play next match deatails Photograph: (Image Source: AFP)

IND VS SA: टी-20 विश्व कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए अब अपने अगले राउंड तक आ पहुंचा है. 21 फरवरी से सुपर-8 के मुकाबले खेले जाने वाले हैं. भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका की टीमें दूसरे राउंड तक पहुंची हैं. तो आइए इस आर्टिकल में जान लेते हैं कि टीम इंडिया अपना अगला मैच कब और किसके खिलाफ खेलने मैदान पर उतरेगी.

Advertisment

किसके खिलाफ होगा भारत का अगला मैच?

कुल 8 टीमों ने सुपर-8 में जगह बनाई है और अब 21 फरवरी इसके मैच शुरू होने वाले हैं. टीम इंडिया सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ खेलने वाली है.

कितनी तारीख को टीम इंडिया खेलेगी अगला मैच?

भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप 2026 में अपना अगला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के साथ खेलना है. ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला है.

टीम इंडिया का सुपर-8 में ऐसा है शेड्यूल

टी-20 विश्व कप 2026 में अपने तीसरे लीग मैच में पाकिस्तान को हराने के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. नीदरलैंड्स के साथ खेले जाने वाले आखिरी लीग मैच के बाद टीम इंडिया को सुपर-8 में 3 मैच खेलने होंगे. पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के साथ, दूसरा जिम्बाब्वे के साथ 26 फरवरी को और तीसरा मुकाबला वेस्टइंडीज के साथ 1 मार्च को खेलना होगा.

22/02/2026SundayAhmedabadSouth Africa
26/02/2026ThursdayChennaiZimbabwe
01/03/2026SundayKolkataWest Indies

ऐसी हैं दोनों टीमें

इंडिया स्क्वॉड: इशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर

साउथ अफ्रीका स्क्वॉड: क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, जेसन स्मिथ, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, जॉर्ज लिंडे, ट्रिस्टन स्टब्स, क्वेना मफाका

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, इस मामले में रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

IND vs SA
Advertisment