T20 World Cup 2026: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, इस मामले में रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

T20 World Cup 2026: इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर रोहित शर्मा को एक खास मामले में पीछे छोड़ दिया है.

T20 World Cup 2026: इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर रोहित शर्मा को एक खास मामले में पीछे छोड़ दिया है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Suryakumar Yadav and Rohit Sharma

Suryakumar Yadav and Rohit Sharma Photograph: (AFP)

T20 World Cup 2026: इंडियन क्रिकेट टीम के वर्तमान टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने एक खास मामले में पूर्व टी20 कप्तान रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है. सूर्या टीम इंडिया के लिए बतौर कप्तान लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे है. उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ भारत को जीत दिलाकर आईसीसी टूर्नामेंट में लगातार भारत को 17वीं जीत दिला दी है. इसके साथ ही उन्होंने आईसीसी इवेंट में लगातार 15 जीत वाली ऑस्ट्रेलिया को भी पीछे छोड़ दिया है. 

Advertisment

नीदरलैंड पर मिली जीत के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 12 जीत दर्ज कर चुका है. भारत ने पिछले 29 आईसीसी इवेंट के मैचों में 28 जीत दर्ज की हैं. भारतीय टीम पिछले 4 आईसीसी टूर्नामेंट्स में से सिर्फ 1 टूर्नामेंट हारी है. 

सूर्या ने इस मामले में रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे 

सूर्यकुमार यादव भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अच्छी विनिंग परसेंटेज रखने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. सूर्या का जीत प्रतिशत 80.85% है, जबकि रोहित शर्मा का जीत प्रतिशत 80.65% है. ऐसे में सूर्यकुमार यादव बेहतर वनिंग परसेंटेज के मामले में रोहित शर्मा से आगे निकल चुके हैं. 

सूर्या ने अपनी कप्तानी में इन टीमों के चटाई धूल 

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी ने भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया. इसके बाद साउथ अफ्रीका से 1-1 से ड्रॉ खेला. टीम इंडिया ने श्रीलंका को 3-0 से और बांग्लादेश को 3-0 से हराया. सूर्या की कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका को 3-1 से और इंग्लैंड को 4-1 से हराया. 

सूर्यकुमार यादव यहीं नहीं रुके उन्होंने अपने कप्तानी में टीम इंडिया को एशिया कप का खिताब भी दिलाया. इसके बाद सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से और साउथ अफ्रीका को 3-1 से हराया. वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले न्यूजीलैंड को 4-1 से हरा दिया. 

अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 में से 4 मैच जीत लिए हैं. ऐसे में अब भारतीय क्रिकेट फैंस सूर्या से वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने की उम्मीद कर रहे हैं. सुपर-8 में भारत को दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के साथ अपने मैच खेलने हैं.

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: आज किन 6 टीमों के बीच होंगे 3 मुकाबले, जानिए कब और कहां आप देख पाएंगे मैच

SURYAKUMAR YADAV T20 world Cup 2026
Advertisment