T20 World Cup 2026: आज न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के अलावा इन 4 टीमों के होंगे मुकाबले, जानें कब और कहां देखें मैच

T20 World Cup 2026: आज यानी 14 फरवरी को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दिन का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाने वाला है. आइए बाकी अन्य दो मुकाबलों के बारे में जानते हैं.

T20 World Cup 2026: आज यानी 14 फरवरी को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दिन का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाने वाला है. आइए बाकी अन्य दो मुकाबलों के बारे में जानते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026 Photograph: (X/ICC)

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आठवें दिन 3 मुकाबले होने वाले हैं. आज के दिन का सबसे बड़ा मुकाबला ग्रुप बी में होने वाला है, जहां पर न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टक्कर होने वाली है. इन दोनों टीमों के अलावा 4 अन्य टीमें भी आज यानी 14 फरवरी (शनिवार) को अपने मैच खेलने वाली हैं. तो आइए हम आपको बताएंगे कि किस टीम का मैच किसके साथ कहां और कब होने वाला है. 

Advertisment

ओमान की आयरलैंड से होगी टक्कर

आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहला मुकाबला आयरलैंड और ओमान के बीच खेला जाएगा. ग्रुप बी का ये 22वां मैच श्रीलंका के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में दोपहर 11 बजे से खेला जाने वाला है. इस मैच में ओमान की कप्तानी जितेंदर सिंह और आयरलैंड की कप्तानी लोरकन टकर करते हुए नजर आएंगे. 

ओमान का स्क्वाड: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्ज़ा, मोहम्मद नदीम, वसीम अली, विनायक शुक्ला (w), जितेन रामानंदी, नदीम खान, सुफ़यान महमूद, शाह फैसल, जय ओडेदरा, शकील अहमद, करण सोनावाले, आशीष ओडेदरा, शफीक जान.

आयरलैंड का स्क्वाड: रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (कप्तान/विकेटकीपर), कर्टिस कैंफ़र, बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, टिम टेक्टर, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट, क्रेग यंग, सैम टॉपिंग.

इंग्लैंड के साथ खेलेगा स्कॉटलैंड 

आज के दिन का दूसरा मैच इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा. ग्रुप सी का ये 23वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. इस मैच में इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रुक और स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन के हाथों में होगी. 

स्कॉटलैंड का स्क्वाड: जॉर्ज मुनसे, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेट कीपर), मार्क वॉट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी, सफ्यान शरीफ, फिनले मैक्रीथ, क्रिस ग्रीव्स, ज़ैनुल्लाह इहसान.

इंग्लैंड का स्क्वाड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद, बेन डकेट.

न्यूजीलैंड और अफ्रीका में होगा सबसे बड़ा मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज के दिन का सबसे बड़ा मुकाबला न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाले हैं. ग्रुप बी का ये 24वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. न्यूजीलैंड की कप्तानी इस मैच में मिचेल सेंटनर करेंगे तो वहीं एडन मार्कराम साउथ अफ्रीका कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.

साउथ अफ्रीका का स्क्वाड: एडेन मार्कराम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को जेनसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स.

न्यूजीलैंड का स्क्वाड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी.

ये भी पढ़ें :UAE vs CAN: यूएई ने कनाडा को 5 विकेट से चटाई धूल, आर्यांश और सोहैब ने मचाया धमाल, जुनैद ने बिखेरा जलवा

SA Vs NZ T20 world Cup 2026
Advertisment