/newsnation/media/media_files/2026/02/24/t20-world-cup-2026-2026-02-24-11-01-35.jpg)
T20 World Cup 2026 Photograph: (x/bcci)
T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया इस समय मुसीबत में नजर आ रही है. सुपर-8 में अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका से 76 रनों से हारने के बाद टीम इंडिया मुश्किलों में फंस गई है. अब उसके सेमीफाइनल में जगह बनाने की राह भी कठिन हो गई है. इस सबके बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान दिया है.
मोहम्मद कैफ ने बात करते हुए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और गौतम गंभीर की लीडरशिप पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने जसप्रीत बुमराह के इस्तेमाल को लेकर टीम इंडिया की आलोचना की है और रोहित शर्मा के वक्त को याद करते हुए टीम इंडिया को बड़ी सलाह दी है.
मोहम्मद कैफ ने सूर्या पर उठाए सवाल
मोहम्मद कैफ ने कहा, 'हम मैच 7 से 15 ओवर के बीच हार गए. आपने बुमराह के दो ओवर पहले करा दिए और बाकी दो डेथ के लिए बचाकर रखे. रोहित शर्मा ने कभी बुमराह का ऐसा इस्तेमाल नहीं किया. बुमराह मिडिल ओवर में एक ओवर डालकर साझेदारी तोड़ते थे. इस टीम में बुमराह से बड़ा मैच विनर कोई नहीं है. उन्हें पावरप्ले में एक ओवर और फिर 11वें या 12वें ओवर में लाना चाहिए था'.
South Africa today showed they have a high class overall bowling attack, no bowler the opposition can go after. Can't say the same about India, they have at least two weak links. Two bowlers who batsmen can take liberties.
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) February 22, 2026
कैफ ने दुबे को लेकर दिया बड़ा बयान
कैफ ने आगे बात करते हुए कहा, 'दुबे बल्लेबाज हैं, ऑलराउंडर नहीं. 10वें ओवर में कोई रक्षात्मक गेंदबाजी नहीं करता. उस समय आक्रमण करना चाहिए. हमें 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाला ऑलराउंडर नहीं चाहिए. वह कभी-कभार विकेट ले सकता है, लेकिन रन भी खूब देगा. वेस्टइंडीज जैसी टीम के खिलाफ वह एक ओवर में चार छक्के भी खा सकता है'.
India has way too many left-handers in top order - this makes it easy for opponents to make tactical plans and pick off-spinners as ideal match-ups. Adding Sanju Samson to the mix could help.
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) February 22, 2026
कैप ने इस खिलाड़ी को लेकर टीम को दी सलाह
मोहम्मद कैफ ने आगे कहा, 'हम टॉप आठ में छह बाएं हाथ के बल्लेबाज खिला रहे हैं. अगर लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन चाहिए तो उसी हिसाब से टीम चुनें. संजू सैमसन को मौका दीजिए'. कैफ कई मौकों पर संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में खिलाने की मांग कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: टीम इंडिया कब खेलेगी अपना अगला मैच, नोट कर लीजिए डेट और टाइम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us