T20 World Cup 2026: टीम इंडिया कब खेलेगी अपना अगला मैच, नोट कर लीजिए डेट और टाइम

T20 World Cup 2026: भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना अगला मैच कब खेलने वाला है. किस टीम के खिलाफ उसका मुकाबला होगा. आइए आज हम आपको इस बारे में बताते हैं.

T20 World Cup 2026: भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना अगला मैच कब खेलने वाला है. किस टीम के खिलाफ उसका मुकाबला होगा. आइए आज हम आपको इस बारे में बताते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Team India

Team India Photograph: (x/bcci)

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इन दिनों खेलती हुई नजर आ रही है. टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में प्वाइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ टॉप किया. अब सुपर-8 के मुकाबलों में वो अपने दमखम दिखा रही है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली इंडियन क्रिकेट टीम को सुपर-8 के अपने पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका से हार मिली, जिसके बाद उसके टॉप-4 में जगह बनाने की राह बेहद ज्यादा कठिन हो गई है. अब टीम इंडिया सुपर-8 का अपना अगला मुकाबला किस डेट और टाइम पर किसके साथ खेलने वाली है. आइए इस बारे में जानते हैं. 

Advertisment

टीम इंडिया कब खेलेगी अगला मैच

टीम इंडिया अपना अगला मैच जिम्बाब्वे के साथ खेलने वाली है. इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 26 फरवरी यानी गुरुवार को खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत शाम 7:00 बजे से होगी, जबकि इस मुकाबले का टॉस 6:30 बजे होगा. भारत और जिम्बाब्वे की टीम ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेलने वाली हैं. 

ये मुकाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला होने वाला है. भारतीय क्रिकेट टीम को अगर सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद बरकरार रखनी है तो उसे हर हार में जिम्बाब्वे पर जीत दर्ज करनी होगी. इसके साथ ही टीम इंडिया को सुपर-8 के अपने अगले मुकाबले यानी तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को भी हराना होगा. इसके साथ ही उसे बाकी टीमों के ऊपर भी डिपेंड रहना होगा. 

भारत और जिम्बाब्वे के स्क्वाड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज.

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैड इवांस, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तादिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, बेन करन.

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026 के बीच श्रीलंका को आईसीसी ने दिया बड़ा तोहफा, रातों-रात बदला सेमीफाइनल मैचों का समीकरण

IND vs ZIM india vs Zimbabwe T20 world Cup 2026
Advertisment