/newsnation/media/media_files/2026/02/14/t20-world-cup-2026-2026-02-14-19-38-45.jpg)
T20 World Cup 2026 Photograph: (AFP/ICC)
T20 World Cup 2026: आज यानी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 9वें दिन सबसे बड़ा मुकाबला होने वाला है, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें रहने वाली है. ये मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला है. लेकिन क्या आपको पता है कि भारत और पाकिस्तान के अलावा भी आज 4 और टीमें अपने-अपने मैच खेलने वाली हैं. नहीं तो आइए हम आपको इन दोनों टीमों के अलावा 4 अन्य टीमों के बारे में बताने वाले हैं, जो आज यानी 15 फरवरी (रविवार) को अपने मैच खेलने वाली हैं.
Just a reminder of what happened the last time @IamAbhiSharma4 faced Pakistan! 👀
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 14, 2026
Watch ICC Men's #T20WorldCup 👉 #INDvPAK | SUN, 15th FEB, 6 PM pic.twitter.com/Eo7JOQaKNB
नेपाल की होगी वेस्टइंडीज से टक्कर
आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच खेला जाएगा. ये मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. ग्रुप सी का ये मैच दोपहर 11 बजे से खेला जाएगा. इस मैच में वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप करेंगे जबकि नेपाल की कप्तान रोहित पौडेल के हाथों में होगी.
नेपाल का स्क्वाड: कुशाल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेट कीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलसन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी, सोमपाल कामी, संदीप जोरा, शेर मल्ला, बसीर अहमद.
वेस्टइंडीज का स्क्वाड: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्ड, जेडन सील्स, क्वेंटिन सैम्पसन.
नामीबिया से भिड़ेगा यूएसए
अमेरिका और नामीबिया के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत दोपहर 3 बजे से होगी. इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में यूएसए की कमान मोनंक पटेल और नामीबिया की कप्तानी गेरहार्ड इरास्मस करते हुए नजर आएंगे.
नामीबिया का स्क्वाड: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), मालन क्रूगर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हेइंगो, डायलन लीचर, जैक ब्रासेल, जान बाल्ट, विलेम मायबर्ग.
यूएसए का स्क्वाड: मोनंक पटेल (विकेट कीपर), शायन जहाँगीर, सैतेजा मुक्कामल्ला, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, नोस्तुश केंजीगे, अली खान, शेहान जयसूर्या, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रवलकर, एंड्रीज गौस.
भारत-पाकिस्तान में होगा महामुकाबला
आज के दिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला है. ये मैच श्रीलंका में खेला जाएगा, जहां पर कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें एक दूसरे से भिड़ने वाली हैं. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इस मैच में पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस की नजरें रहने वाली हैं.
भारत का स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, संजू सैमनस (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
पाकिस्तान का स्क्वाड: सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ़, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फ़ख़र ज़मान, नसीम शाह, सलमान मिर्ज़ा, ख्वाजा नफे.
ये भी पढ़ें : ENG vs SCOT: इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से दी मात, टॉम बैंटन ने खेली धमाकेदार पारी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us