/newsnation/media/media_files/2026/02/14/eng-vs-scot-2026-02-14-18-21-12.jpg)
ENG vs SCOT Photograph: (AFP)
ENG vs SCOT: इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वें मैच में स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हरा दिया है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में हैरी ब्रुक ने टॉस जीता और स्कॉटलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. इसके बाद स्कॉटलैंड ने 19.4 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 152 रन बनाए. इंग्लैडं ने जीत के लिए मिले 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाकर 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इस मैच में टॉम बैंटन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.
इंग्लैंड की हुई खराब शुरुआत
इस मैच में इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए फिल साल्ट और जोश बटलर आए. टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और साल्ट 2 और बटलर 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद जेकब बेथेल और टॉम बैंटन ने मिलकर टीम का स्कोर 80 रनों तक पहुंचा. टीम को तीसरा झटका बेथेल के रूप में लगा. वो 28 बॉल में 2 चौके और 1 छक्के के साथ 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
Tom Banton brings up his fifty with a boundary! 🏏
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 14, 2026
The English batter has looked confident at the crease and is taking his side closer to a win. 👌
ICC Men’s #T20WorldCup | #ENGvSCO | LIVE NOW 👉 https://t.co/zk9ylxUlDqpic.twitter.com/XFwuaNGkne
टॉम बैंटन ने लगाया अर्धशतक
इंग्लैंड के लिए सैम करन ने 20 बॉल में 1 चौके और 2 छक्कों के साथ 28 रनों की पारी खेली, जबकि बैंटन ने अर्धशतक लगाया. उन्होंने 41 बॉल में 4 चौके और 3 छक्कों के साथ 63 रनों की नाबादा पारी खेली. उनका साथ विल जैक्स ने दिया, जिन्होंने 10 बॉल में 1 चौके और 1 छक्के के साथ 16 रनों की नाबाद पारी खेली.
That’s pure power! 💪
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 14, 2026
Tom Banton hits three consecutive sixes to pile the pressure back on Scotland! 🏏🏟️
ICC Men’s #T20WorldCup | #ENGvSCO | LIVE NOW 👉 https://t.co/zk9ylxUlDqpic.twitter.com/vYvrQvNujG
राशिद खान ने चटकाए 3 विकेट
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड के लिए कप्तान रिची बेरिंगटन ने 32 बॉल में 5 चौके और 2 छक्कों के साथ 49 रनों की पारी खेली. वो टीम के टॉप रन स्कोरर रहे. उनके अलावा माइकल जोन्स ने 20 बॉल में 5 चौके और 1 छक्के के साथ 33 रनों की पारी खेली, जबकि टॉम ब्रूस ने 24 रनों का योगदान दिया. इंग्लैडं के लिए राशिद खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए.
Rips one through him! 🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 14, 2026
Adil Rashid beats Mark Watt with a beauty as England make a strong comeback with the ball! 🔥
ICC Men’s #T20WorldCup | #ENGvSCO | LIVE NOW 👉 https://t.co/zk9ylxUlDqpic.twitter.com/iFSVL1Io2v
ये भी पढ़ें :IRE vs OMA: लोर्कन टकर ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, तूफानी पारी खेल आयरलैंड के लिए रचा इतिहास
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us