IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े स्टेडियम में शानदार है भारत का T20 रिकॉर्ड, अंग्रेजों की बढ़ जाएगी सिरदर्दी?

IND vs ENG Semifinal: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम कल यानि 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलने वाली है

IND vs ENG Semifinal: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम कल यानि 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलने वाली है

author-image
Mohit Kumar
New Update
IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े स्टेडियम में शानदार है भारत का T20 रिकॉर्ड, अंग्रेजों की बढ़ जाएगी सिरदर्दी?

IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े स्टेडियम में शानदार है भारत का T20 रिकॉर्ड, अंग्रेजों की बढ़ जाएगी सिरदर्दी? Photograph: (Source - BCCI)

IND vs ENG Semifinal: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम कल यानि 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलने वाली है. वेस्टइंडीज को एक रोमांचक मुकाबले में मात देकर टीम इंडिया ने टॉप-4 में अपनी जगह बनाई है. वहीं इंग्लैंड दूसरे ग्रुप से टॉप कर आ रही है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला है.

Advertisment

विश्वकप 2011 की विजय से लेकर वर्ल्डकप 2023 के सेमीफाइनल तक इस मैदान ने भारतीय फैंस को कई यादगार लम्हे दिए हैं. आइए जानते हैं भारत का टी20 रिकॉर्ड वानखेड़े में कैसा है? वहीं जब आखिरी बार इंडिया-इंग्लैंड इस मैदान पर भिड़े थे तो मैच का नतीजा क्या रहा था? 

वानखेड़े में भारत का T20 रिकॉर्ड  

वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 रिकॉर्ड बेहद शानदार है. इस मैदान पर टीम इंडिया ने अबतक 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से 5 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया ने यहां पहला 22 दिसंबर 2012 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, इंग्लिश टीम ने 6 विकेट से बाजी मारी थी. इसके बाद 31 मार्च 2016 को वेस्टइंडीज से सामना हुआ, इसमें भी मेजबाजों को 7 विकेट से मुंह की खानी पड़ी. 

लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के बाद भारत का विजयरथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है. 24 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के सामने 5 विकेट से जीत दर्ज की. 11 दिसंबर 2019 को वेस्टइंडीज को 67 रन से हराया, श्रीलंका को 3 जनवरी 2013 को 2 रन से मात दी. 2 फरवरी 2025 को इंग्लैंड के सामने 150 रन के बड़े अंतर से ऐतिहासिक जीत अपने नाम की. टी20 वर्ल्डकप 2026 के पहले ही मुकाबले में अमेरिका को 29 रन से धूल चटाई. 

यह भी पढ़ें - IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में भारत-इंग्लैंड की भिड़ंत, जानिए कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज

यहां देखिए सभी मुकाबलों की सूची  

टीम 1टीम 2विजेताअंतरमैदानमैच तिथि
भारतU.S.A.भारत29 रनवानखेड़े स्टेडियम7 फरवरी 2026
भारतइंग्लैंडभारत150 रनवानखेड़े स्टेडियम2 फरवरी 2025
भारतश्रीलंकाभारत2 रनवानखेड़े स्टेडियम3 जनवरी 2023
भारतवेस्ट इंडीजभारत67 रनवानखेड़े स्टेडियम11 दिसंबर 2019
भारतश्रीलंकाभारत5 विकेटवानखेड़े स्टेडियम24 दिसंबर 2017
भारतवेस्ट इंडीजवेस्ट इंडीज7 विकेटवानखेड़े स्टेडियम31 मार्च 2016
भारतइंग्लैंडइंग्लैंड6 विकेटवानखेड़े स्टेडियम22 दिसंबर 2012

जब आखिरी बार वानखेड़े में भिड़े भारत-इंग्लैंड 

जब आखिरी बार भारतीय टीम ने वानखेड़े के मैदान पर इंग्लैंड का सामना किया था तो मेजबानों ने टी20 क्रिकेट के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी. 2 फरवरी 2025 को यह मुकाबला खेला गया था, इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 54 गेंदों में 135 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 13 छक्के शामिल थे. अंबत में शिवम दुबे ने 13 गेंदों में 30 रन बनाकर टीम इंडिया को 247 के स्कोर तक पहुंचाया. 

जवाब में इंग्लैंड मात्र 10.3 ओवर खेलकर 97 के स्कोर पर सिमट कर रह गई. मोहम्मद शमी 2.3 ओवर के स्पेल में 3 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए. उनके अलावा वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा को भी 2-2 विकेट मिले. रवि बिश्नोई ने 1 ओवर की गेंदबाजी में 9 रन देकर 1 सफलता अपने नाम की. अभिषेक को 135 रन बनाने और 2 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच खिताब से नवाजा गया.  

यह भी पढ़ें - SA vs NZ: न्यूजीलैंड के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं साउथ अफ्रीका के ये 3 धुरंधर, किसी भी वक्त पलट देते हैं मैच

T20 world Cup 2026
Advertisment