/newsnation/media/media_files/2026/03/03/sa-vs-nz-2026-03-03-20-06-54.jpg)
SA vs NZ Photograph: (AFP)
SA vs NZ: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमें कोलकाता के एतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में आमने-सामने होंगी. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होने वाली है. वहीं साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है. ऐसे में साउथ अफ्रीका के 3 स्टार खिलाड़ी न्यूजीलैंड के लिए खतरा बन सकते हैं. बता दें कि दोनों टीमों ने अब तक एक बार भी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है.
एडम मार्कराम
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडम मार्कराम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल के फॉर्म में नजर आए हैं. वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान के बाद दूसरे नंबर पर हैं. एडम मार्कराम ने अब तक इस टूर्नामेंट में 7 मैचों की 7 पारियों में 53.60 की औसत से कुल 268 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका हाईस्कोर नाबाद 86 रन रहा है. एडम मार्कराम को न्यूजीलैंड की टीम जल्दी आउट नहीं कर पाई तो वो मैच खत्म करने की झमता रखते हैं.
डेविड मिलर
साउथ अफ्रीका के खतरनाक बल्लेबाज डेविड मिलर भले ही इस टी20 वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं कर पाए हैं, लेकिन वो किस तरह के विस्फोटक बल्लेबाज हैं सभी क्रिकेट फैंस जानते हैं. मिलर का बल्ला हर बड़े मैचों में चला है. पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में भी वो भारत के खिलाफ अकेले खड़े रहे थे, हालांकि जीत नहीं दिला सके थे, लेकिन इस बार डेविड मिलर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाना चाहेंगे और ट्रॉफी भी जितना चाहेंगे. ऐसे में मिलर न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी टेंशन बन सकते हैं.
लुंगी एनगिडी
साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. एनगिडी ने 6 मैचों में खेलते हुए 6.87 की इकॉनमी रेट से कुल 12 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 31 रन देकर 4 विकेट लेना है. अब सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को अपने इस गेंदबाज से काफी उम्मीद होगी. एनगिडी इसी फॉर्म में रहे तो न्यूजीलैंड का मुश्किलें बढ़ जाएगी.
यह भी पढ़ें: SA vs NZ: आखिरी बार जब वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हुई थी साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत, रो पड़े थे बड़े-बड़े दिग्गज
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us