T20 World Cup 2026: कौन सी 4 टीमें बनाएंगी सेमीफाइनल में जगह, जानिए किन चार की होगी छुट्टी

T20 World Cup 2026: आज हम आपको टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली टॉप 4 टीमों के बारे में बताने वाले हैं. आइए इन सभी टीमों के बारे में जानते हैं.

T20 World Cup 2026: आज हम आपको टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली टॉप 4 टीमों के बारे में बताने वाले हैं. आइए इन सभी टीमों के बारे में जानते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026 Photograph: (x/icc)

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले 21 फरवरी से शुरू होने जा रहे हैं. सुपर-8 के पहले मैच में पाकिस्तान की टक्कर न्यूजीलैंड से होने वाली है. तो वहीं 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला होगा. सुपर-8 में भारत, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने जगह बनाई है. अब इन आठ टीमों में से कौन सी 4 टीमों सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. ये सवाल तमाम क्रिकेट फैंस के मन में बना हुआ है. 

Advertisment

कौन सी 4 टीमें बनाएंगी सेमीफाइनल में जगह

इन सवाल का जवाब अब भारत के दिग्गज क्रिकेटर्स ने दिया है. भारतीय क्रिकेटर्स ने स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क से साथ बात करते हुए अपनी टॉप 4 टीमें यानी की चार सेमीफाइनलिस्ट टीमें चुन ली हैं. ज्यादातर पूर्व क्रिकेटर्स ने ग्रुप-1 से भारत और साउथ अफ्रीका को चुना है, तो वहीं ग्रुप-2 से इंग्लैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड सभी को चुना गया है. तो आइए जानते हैं कि किस पूर्व क्रिकेटर ने कौन सी चार टीमों को अपनी सेमीफाइनलिस्ट टीम चुना है.

पूर्व क्रिकेटर्स ने चुनी अपनी सेमीफाइनलिस्ट टीमें 

  • युजवेंद्र चहल - इंडिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड
  • चेतेश्वर पुजारा - इंडिया, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड
  • मोहम्मद कैफ - इंडिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड
  • वरुण एरोन - इंडिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और पाकिस्तान
  • संजय बांगर - इंडिया, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और पाकिस्तान
  • सबा करीम - इंडिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और श्रीलंका

सूर्यकुमार यादव पर होगा दबाव 

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतर रही है. ऐसे में सूर्यकुमार यादव के ऊपर खिताब जीतने का दबाव होगा. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था. अब सूर्या कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर ट्रॉफी पर कब्जा करना चाहेंगे. 

ये भी पढ़ें : IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होंगे 3 बदलाव, जानें कौन होगा बाहर और किसे मिलेगा मौका

T20 world Cup 2026
Advertisment