IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होंगे 3 बदलाव, जानें कौन होगा बाहर और किसे मिलेगा मौका

IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम सुपर-8 का अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ खेलने वाली है. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं.

IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम सुपर-8 का अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ खेलने वाली है. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND vs SA

IND vs SA Photograph: (x/bcci)

IND vs SA: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के मैच 21 जनवरी से खेले जाने वाले हैं. भारतीय क्रिकेट टीम सुपर-8 का अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ खेलने वाली है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 22 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2025 का 43वां मैच शाम 7:00 से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में संभवत: 3 बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. तो आइए भारतीय प्लेइंग-11 में होने वाले इन बदलावों के बारे में जानते हैं. 

Advertisment

नंबर-3 बना भारत की कमजोरी

इंडियन क्रिकेट टीम के लिए नंबर तीन कमजोरी बना हुआ है. तिलक वर्मा नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हैं. वो चोट से उबरकर जब से टीम में वापस आए हैं, तब से उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. तिलक वर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 मैचों में 106 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 20.56 और स्ट्राइक रेट 120.46 का रहा है. वो काफी धीमा खेल रहे हैं, वो बॉल ज्यादा खेलते हैं और रन नहीं बना पाते. तिलक अब टीम की कमजोरी बनते नजर आए रहे हैं.

ऐसे में टीम इंडिया सुपर-8 के मैचों में तिलक वर्मा को बाहर कर नंबर-3 पर खेलने का मौका संजू सैमसन को दे सकती है. संजू ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वो स्पिनर्स के खिलाफ शानदार स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाते हैं. ऐसे में संजू नंबर-3 के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं. वो आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए नंबर-3 पर शानदार बल्लेबाजी कर चुके हैं.

अर्शदीप सिंह हो सकते हैं प्लेइंग-11 से बाहर

इंडियन क्रिकेट टीम के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे सफल गेंदबाज अर्शदीप सिंह साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं. उनकी जगह पर कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में मौका दिया जा सकता है. अहमदाबाद की पिच नीदरलैंड के खिलाफ स्पिनर्स को मदद कर रही थी. ऐसे में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक और अतिरिक्त स्पिनर मैदान पर उतार सकते हैं. कुलदीप और अर्शदीप दोनों शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन टीम कॉम्बिनेश में दोनों फिट नहीं बैठते हैं. ऐसे में किसी एक को ही प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है. 

अक्षर की होगी एंट्री और सुंदर की छुट्टी

टीम इंडिया ने नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप-स्टेज के अपने आखिरी मैच में वाशिंगटन सुंदर को खेलने का मौका दिया था. अब उनकी जगह पर टीम में अक्षर पटेल की वापसी हो सकती है. सुदंर को बाहर कर अक्षर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग-11 में मौका दिया जाएगा. उपकप्तान अक्षर पटेल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, जबकि सुंदर चोट के बाद वापसी कर रहे हैं.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा/संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान) हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर/अक्षर पेटल अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.

ये भी पढ़ें :T20 World Cup 2026 में बगैर एक भी मैच हारे इन 4 टीमों ने मचाया धमाल, अब सुपर-8 में जलवा बिखेरने को तैयार

IND vs SA sanju-samson T20 world Cup 2026
Advertisment