ZIM vs OMA: जिम्बाब्वे का खिलाड़ी बना "सुपरमैन", हवा में उड़कर पकड़ा टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बेहतरीन कैच

Zimbabwe vs Oman: जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट ने ओमान के खिलाफ खेली जा रही मैच में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अब तक का सबसे शानदार कैच पकड़ा.

Zimbabwe vs Oman: जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट ने ओमान के खिलाफ खेली जा रही मैच में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अब तक का सबसे शानदार कैच पकड़ा.

author-image
Roshni Singh
New Update
Brian Bennett Catch

Brian Bennett Catch Photograph: (X/ICC)

Zimbabwe vs Oman: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान कई खिलाड़ियों ने शानदार फील्डिंग का नजारा पेश किया. इस टूर्नामेंट में अब तक कुछ शानदार कैच देखने को मिल चुका है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अब तक का सबसे बेहतरीन कैच जिम्बाब्वे और ओमान के बीच खेले जा रहे 8वें मैच में देखने को मिला. जब जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट ने हवा में ड्राइव लगाकर एक अद्भुत कैच पलड़ा.

Advertisment

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 8वां मैच जिम्बाब्वे और ओमान के बीच कोलंबो को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओमान की टीम 19.3 ओवर में 103 रनों पर ही सिमट गई. ओमान के 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं कर पाए. 

ब्रायन बेनेट ने पकड़ी अद्भुत

ओमान की पारी का आखिरी यानी 20वां ओवर जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस को लेकर आए. इस ओवर की तीसरा गेंद पर नदीम खान ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ज्यादा दूर नहीं गई और वहां से कुछ देर दूर फील्डिंग कर रहे ब्रायन बेनेट दौड़ लगाई और हवा में ड्राइव कर इस मुश्किल कैच को लपका. ब्रायन बेनेट का यह कैच देख सभी हैरान रह गए. कुछ फैंस इसे टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अब तक का सबसे बेहतरीन कैच बता रहे हैं. ICC ने ब्रायन बेनेट के इस अद्भुत कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026: सिर्फ 5 गेंद खेलने वाले को मिला प्लेयर ऑफ द मैच, 84 रन बनाने वाला रह गया खाली हाथ, जानें क्यों

best catch T20 world Cup 2026
Advertisment