/newsnation/media/media_files/2026/02/15/t20-world-cup-2026-16-febuary-matches-aus-vs-sl-afg-vs-uae-eng-vs-ita-note-time-2026-02-15-23-49-13.jpg)
T20 World Cup 2026 16 febuary matches aus-vs-sl-afg-vs-uae-eng-vs-ita note time
T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. अब तक टूर्नामेंट में 2 टीमों ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है, तो वहीं कुछ टीमें एलिमिनेट भी हो चुकी हैं. अब 16 फरवरी, सोमवार को 3 मुकाबले खेले जाने वाले हैं, जिसमें सभी की नजरें शाम 7 बजे शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच पर होंगी. ये मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो की स्थिति में खेला जाएगा. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि 16 फरवरी वाले मैच किन-किन टीमों के बीच खेले जाएंगे और कितने-कितने बजे शुरू होंगे?
अफगानिस्तान बनाम ओमान
16 फरवरी को पहला मुकाबला अफगानिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच खेला जाएगा. सुपर-8 में जाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए अफगान टीम का जीतना बेहद जरूरी है. यह मैच दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.
इंग्लैंड बनाम इटली
ग्रुप-सी की टीमें इंग्लैंड और इटली आपस में भिड़ने वाली हैं, दोपहर 3 बजे यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. यह मैच जीतकर इंग्लैंड सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर लेगी. इंग्लैंड की टीम चाहेगी की वह इटली को हराकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर ले, जबकि इटली को अगर खुद को सुपर-8 की रेस में बरकरार रखना है, तो इंग्लैंड को हराना होगा.
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका
टी-20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया की हालत खस्ता है और अब सोमवार को श्रीलंका के साथ खेला जाने वाला मैच कंगारुओं के लिए करो या मरो वाला होगा.जिम्बाब्वे के हाथों मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए अब सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल हो गया है. ऐसे में अब यदि ऑस्ट्रेलिया को सुपर-8 में पहुंचना है, तो श्रीलंका को हराना होगा. आपको बता दें, श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले पल्लेकेले में शाम 7 बजे से खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: रोहित और विराट के बिना T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी बार कब उतरी थी टीम इंडिया?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us