सूर्या ने T20I में रचा कीर्तिमान, इस मामले में MS Dhoni को छोड़ा पीछे, रोहित शर्मा टॉप पर मौजूद

Suryakumar Yadav: भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा कारनामा कर दिया है. उन्होंने बतौर कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है.

Suryakumar Yadav: भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा कारनामा कर दिया है. उन्होंने बतौर कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav Photograph: (X/BCCI)

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में घर में और घर के बाहर दोनों ही जगह शानदार प्रदर्शन किया है. भारतीय टीम ने आक्रामक अंदाज में खेल दिखाया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले टीम इंडिया ने घर में न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में 4-1 से हराया है. पांचव और आखिरी टी20 मैच में न्यूजीलैंड को हराते ही सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा कारनामा कर दिया. उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है. 

Advertisment

टी20 क्रिकेट में किसी भी टीम के लिए टारगेट को डिफेंड करना आसान नहीं होता है. डिफेंड करते हुए गेंदबाजों पर काफी दवाब रहता है. खासकर मैच जब शाम में होती है और ओस पड़ता है, लेकिन सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का डिफेंड करते हुए भी अच्छा रिकॉर्ड है. सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 27 मैचों में से 21 मैचों में डिफेंड करते हुए जीत हासिल किया है.  

सूर्यकुमार यादव ने एमएस धोनी को छोड़ा पीछा

इसी के साथ सूर्यकुमार यादव अब टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैचों में स्कोर को डिफेंड करने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिए हैं. धोनी की कप्तानी में भारत ने कुल 20 बार स्कोर को डिफेंड करते हुए जीत दर्ज किया था. वहीं इस लिस्ट में टॉप पर रोहित शर्मा हैं, जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने कुल 27 बार टी20 इंटरनेशनल में स्कोर को डिफेंट करते हुए जीत हासिल किया है. 

टी20 इंटरनेशनल में स्कोर डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान

रोहित शर्मा - 27 जीत
केन विलियमसन - 27 जीत
असगर अफगान - 25 जीत
सूर्यकुमार यादव - 21 जीत
एमएस धोनी - 20 जीत

T20I में प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बने सूर्या

सूर्यकुमार यादव को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया. इसी के साथ सूर्या अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने के मामले में श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में छठीं बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया है. वहीं विराट कोहली टॉप पर हैं, जिन्होंने 7 बार यह कारनामा किया है.

यह भी पढ़ें:  हार्दिक पांड्या की T20 World Cup 2026 से पहले दहाड़, धोनी-विराट को मात देकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

MS Dhoni SURYAKUMAR YADAV
Advertisment