/newsnation/media/media_files/2026/02/01/hardik-pandya-2026-02-01-15-06-49.jpg)
Hardik Pandya Photograph: (x/bcci)
T20 World Cup 2026 : भारत के खतरनाक पेस ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इतिहास रच दिया है. पांड्या ने एक खतरनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी विरोधी टीमों को उनसे सतर्क रहने पर मजबूर कर दिया है. हार्दिक ने ये खास रिकॉर्ड एमएस धोनी और विराट कोहली को पीछे छोड़कर हासिल किया है. तो आइए हार्दिक के इस रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से जानते हैं.
हार्दिक पांड्या ने खास रिकॉर्ड किया अपने नाम
दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में पांचवें मैच में अंतिम ओवर्स में 42 रनों की धमाकेदार पारी खेलने के बाद हार्दिक पांड्या ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. अब हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में डेथ ओवर्स में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.
🚨 HISTORY FOR HARDIK PANDYA 🚨
— Tanuj (@ImTanujSingh) February 1, 2026
- Hardik Pandya becomes the first player to score 1000 runs in Death Overs in T20I International History. 🥶 pic.twitter.com/zOxfALMgsR
हार्दिक ने धोनी और कोहली को छोड़ा पीछे
इस मुकाम तक पहुंचने के लिए हार्दिक पांड्या ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. भारत के लिए धोनी ने डेथ ओवर्स में 160.6 की स्ट्राइक रेट के साथ 856 रन बनाए हैं तो वहीं, विराट कोहली ने भारत के डेथ ओवर्स में 198.2 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 177 रन बनाए हैं.
MOST RUNS IN DEATH OVERS FOR INDIA IN T20I HISTORY:
— Tanuj (@ImTanujSingh) February 1, 2026
Hardik Pandya - 1030* (186.9 SR).
MS Dhoni - 856 (160.6 SR).
Virat Kohli - 777 (198.2 SR). pic.twitter.com/TU50swh3MR
हार्दिक का टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में प्रदर्शन
हार्दिक पांड्या ने भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 129 मैचों की 100 पारियों में 28.36 की औसत और 144.52 की औसत के साथ 7 अर्धशतकों के साथ 2071 रन बनाए हैं. हार्दिक के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 105 विकेट भी दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें :भारत के किस बल्लेबाज ने T20 World Cup के इतिहास में बनाए सबसे ज्यादा रन, जानिए सूर्या कौन से नंबर पर मौजूद
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us