भारत के किस बल्लेबाज ने T20 World Cup के इतिहास में बनाए सबसे ज्यादा रन, जानिए सूर्या कौन से नंबर पर मौजूद

T20 World Cup : आज हम आपको भारत की ओर से टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं. आइए जानते हैं कि कप्तान सूर्या किस स्थान पर मौजूद हैं.

T20 World Cup : आज हम आपको भारत की ओर से टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं. आइए जानते हैं कि कप्तान सूर्या किस स्थान पर मौजूद हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Suryakumar yadav

Suryakumar yadav Photograph: (x/bcci)

T20 World Cup : आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज में अब सिर्फ 6 दिनों का समय बाकी बचा हुआ है. इसके बाद 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टूर्नामेंट की शुरुआत 20 टीमों के चार ग्रुप के साथ होने वाली है. भारत टूर्नामेंट में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरने वाली है.

Advertisment

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया के ऊपर अपने टाइटल को डिफेंड करने का मौका होगा. उससे पहले हम आज टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज

1 - विराट कोहली : भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. कोहली ने टूर्नामेंट में 2012 से लेकर 2024 तक 35 मैचों की 33 पारियों में 15 अर्धशतकों के साथ 1292 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 89* रहा है. 

2 - रोहित शर्मा : टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं. रोहित ने 2007 से लेकर 2024 तक 47 मैचों की 44 पारियों में 12 अर्धशतकों के साथ 1220 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बेस्ट स्कोर 92 है. 

3 - युवराज सिंह : भारत के बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय हैं. उन्होंने युवराज के नाम 31 मैचों की 27 पारियों में 4 अर्धशतकों के साथ 593 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका का उच्चतम स्कोर 70 रहा है. 

4 - एमएस धोनी : टीम इंडिया को पहली बार साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टूर्नामेंट में इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय हैं. धोनी ने 33 मैचों की 29 पारियों में 529 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 45 रन हैं. 

5 - गौतम गंभीर : भारत के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान कोच गौतम गंभीर टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज हैं. गंभीर ने 21 मैचों की 20 पारियों में 4 अर्धशतकों के साथ 524 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 75 रन है. 

इस सभी पांच बल्लेबाजों के अलावा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे और एक्टिव प्लेयर इंडियन क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान सूर्यकुमार यादव है. सूर्या ने 18 मैचों की 17 पारियों में 5 अर्धशतकों के साथ 480 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 68 रन रहा है. 

ये भी पढ़ें :IND vs NZ: LIVE मैच में संजू सैमसन के साथ गौतम गंभीर ने कर दी ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर उठने लगे सवाल

T20 World Cup SURYAKUMAR YADAV T20 world Cup 2026
Advertisment