/newsnation/media/media_files/2026/03/07/suryakumar-yadav-axar-patel-2026-03-07-22-38-24.jpg)
Suryakumar Yadav, Axar Patel Photograph: (AFP)
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इस खिताबी मुकाबले से एक दिन पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कई सवालें के जवाब दिए. इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा खुलासा भी किया. सूर्या ने बताया कि सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में ड्रॉप किए जाने पर अक्षर पटेल बिल्कल खुश नहीं थे.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में ड्रॉप किए गए थे अक्षर पटेल
टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने सभी ग्रुप स्टेज मुकाबले में जीत दर्ज किया था, लेकिन सुपर-8 के पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा था. यह मैच भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से अक्षर पटेल को बाहर किया गया था. उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 में जगह मिली थी. इस मैच में टीम इंडिया को 76 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर सवाल खड़े हुए थे.
सूर्या ने अक्षर को बाद में समझाया था
सूर्यकुमार यादव ने उस मैच में अक्षर पटेल के बाहर किए जाने को लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया था. उन्होंने कोई कारण नहीं बताया था, लेकिन अब फाइनल मैच से पहले सूर्या ने अक्षर को बाहर किए जाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. सूर्या ने बताया कि सभी मुश्किल फैसले कोच और मैं मिलकर करते हैं. जब हमने अक्षर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से बाहर किया तो वो खुश नहीं था. इसके बाद हमने उन्हें समझाया कि आखिर हमने यह फैसला क्यों लिया है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अक्षर पटेल का प्रदर्शन
भारतीय स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है. वो टीम के लिए बल्ले के साथ गेंद और फील्डिंग तीनों में योगदान देते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में अक्षर ने गेंद और फील्डिंग दोनों में कमाल किया था और टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. गेंदबाजी करते हुए अक्षर ने 3 ओवर में 35 रन देकर 2 बड़े विकेट हासिल किए थे. जबकि फील्डिंग करते हुए 3 अहम खिलाड़ियों के कैच लपके थे, जिसमें टीम इंडिया को जीत में अहम भूमिका निभाई. अक्षर पटेल ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 6 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान कुल 8 विकेट अपने नाम किए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है. हालांकि टीम इंडिया और फैंस अक्षर से बैटिंग और बॉलिंग दोनों में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी.
अक्षर पटेल ध्वस्त तक सकते हैं युजवेंद्र चहल का बड़ा रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में अक्षर पटेल के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. अक्षर पटेल भारत के लिए अब तक 93 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए कुल 94 विकेट अपने नाम किए हैं. ऐसे में अक्षर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में 3 विकेट चटकाने में कामयाब हो जाते हैं तो वो टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज बन जाएंगे. बता दें कि टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाजों की लिस्ट में युजवेंद्र चहल टॉप पर मौजूद हैं. चहल ने 80 टी20 इंटरनेशनल मैचों में गेंदबाजी करते हुए कुल 96 विकेट अपने नाम किए हैं. अब अक्षर के पास उन्हें पीछे छोड़ने का मौका है.
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: "कुछ नया बोले", मिचेल सैंटनर के कॉपी-पेस्ट वाले बयान पर भड़के भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us