/newsnation/media/media_files/2026/03/07/suryakumar-yadav-2026-03-07-21-27-39.jpg)
Suryakumar Yadav Photograph: (AFP)
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मैच में भिड़ेंगी. फैंस इस फाइनल मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं टीम मैच में टीम इंडिया इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी, क्योंकि कोई भी टीम आज तक ट्रॉफी को डिफेंड नहीं कर पाई है. वहीं इस खिताबी मैच से एक पहले दोनों टीमों के कप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सवालों के जवाब दिए. न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने ऐसा बयान, जिसपर भारतीय कप्तान ने अपने बयान से उनकी बोलती बंद कर दी है.
मिचेल सैंटनर ने पैट कमिंस की लाइन को किया कॉपी
फाइनल मैच से एक दिन पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. सैंटनर ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, खिताब जीतकर अच्छा लगेगा, सबको पता है कि हम फेवरेट नहीं हैं, लेकिन हमे इससे फर्क नहीं पड़ता है. हमें पता है कि हम यह कर सकते हैं, अगर हमने सही से छोटी-छोटी चीजों को किया और मजबूत टीम प्रदर्शन किया तो हम अच्छी स्थिति में होंगे और खिताब अपने नाम करेंगे. ट्रॉफी जीतने के लिए अगर कुछ लोगों के दिल टूटते हैं तो मुझे फर्क नहीं पड़ेगा."
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मिचेल सैंटनर की बोलती की बंद
अब इस पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान सामना आया है. सूर्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हर कोई इसी बात को दोहराने में लगा है. उन्हें कुछ नया लेकर आना चाहिए." बता दें कि इसी तरह का बयान वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने दिया था. कमिंस ने अहमदाबाद में खेले गए 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कहा था कि वो इस मैच में सभी भारतीय फैंस का चुप कराना चाहते हैं.
🚨SURYAKUMAR YADAV REPLY SANTNER STATEMENT.🚨
— Sam (@Cricsam01) March 7, 2026
Q🎙️: Final feelings? And Santner’s “silence the crowd” comment?
Surya🎙️-“Wahi same line bol rahe hain sab, kuch naya bolne do. But honestly, the mood in our camp is very relaxed and happy. 😅 pic.twitter.com/jBo3ytJOMb
भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक शानदार मुकाबला होगा - सूर्यकुमार यादव
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच को लेकर पूछे सवाल के जवाब देते हुए कहा कि मैंने टीवी पर उनके टी20 वर्ल्ड कप का मैच नहीं देखे हैं. हमने हाल में उनके खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेली थी और यह लगभग वहीं टीम है, जिसका सामना हमने किया था. वो अच्छा खेल रहे हैं और हम भी...इसलिए एक बेहतरीन मैच की उम्मीद की जा सकती है. सूर्या ने आगे का कि घरेलू फैंस के सामने वर्ल्ड कप फाइनल खेलना अपने आप में एक खास अनुभव है और इस पल को लेकर टीम का हर एक सदस्य उत्साहित है. एक कप्तान के तौर पर मुझपर काफी दवाब होगा, जिसे मैं इनकार नहीं कर सकता हूं, लेकिन ऐसे ही प्रेशर में आप अपना बेस्ट खेल खेलने के लिए खुद को तैयार करते हैं.
Team India have had the upper hand against the Kiwis. 💪🏻🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 7, 2026
Will the momentum continue in the big final? 👀
ICC Men’s #T20WorldCup 👉 FINAL | #INDvNZ | SUN, 8th MAR, 5:30 PM pic.twitter.com/BSRYwuBG0O
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत और न्यूजीलैंड का स्क्वाड:
भारत का स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर
न्यूजीलैंड का स्क्वाड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: "मैं थक गया हूं बार-बार कहते...", फाइनल मैच से पहले वरुण चक्रवर्ती पर भड़के आर अश्विन
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us