IND vs NZ: "मैं थक गया हूं बार-बार कहते...", फाइनल मैच से पहले वरुण चक्रवर्ती पर भड़के आर अश्विन

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद में 8 मार्च को खेला जाएगा. फाइनल मैच से पहले रविचंद्रन अश्विन ने वरुण चक्रवर्ती को लेकर बड़ा बयान दिया है.

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद में 8 मार्च को खेला जाएगा. फाइनल मैच से पहले रविचंद्रन अश्विन ने वरुण चक्रवर्ती को लेकर बड़ा बयान दिया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Varun Chakravarthy

Varun Chakravarthy Photograph: (AFP)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबले में भिड़ेंगी. टीम इंडिया इस मैच को जीतकर इतिहास रचना चाहेगी, लेकिन टीम की टेंशन इस वक्त स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की खराब फॉर्म ने बढ़ाई है. सुपर-8 के शुरुआत से सेमीफाइनल मैच तक वरुण चक्रवर्ती के प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखने को मिला. अब फाइनल मैच से पहले पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन वरुण चक्रवर्ती पर भड़के हैं.

Advertisment

वरुण चक्रवर्ती पर भड़के रविचंद्रन अश्विन

वरुण चक्रवर्ती का इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में बेहद ही खराब प्रदर्शन देखने को मिला. इस सेमीफाइनल मैच में वरुण ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 64 रन खर्च कर दिए थे और सिर्फ एक विकेट लेने में कामयाब हुए थे. अब रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपने शो ऐश की बात में चक्रवर्ती के प्रदर्शन को लेकर कहा कि जब उनकी पिटाई होती है तो उनका कॉन्फिडेंस पूरी तरह से गिर जाता है. यह बार-बार कहते हुए मैं थक गया हूं कि पिछले कुछ मैचों से बैटर उनके खिलाफ इसी प्लान से मैदान पर उतरते हैं. वरुण चक्रवर्ती को लेफ्ट-आर्म के साथ बल्लेबाजों को राउंड द विकेट बॉलिंग करनी चाहिए.

वरुण चक्रवर्ती को अपने रणनीति में करना होगा बदलाव- आर अश्विन

अश्विन ने आगे कहा कि वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ अब बल्लेबाज आक्रामक खेलने पसंद कर रहे हैं. ऐसे किसी भी गेंदबाज के साथ होना समान्य है, जिसमें बल्लेबाज उनकी गेंदों पर पढ़ रहा है. ऐसे में किसी भी गेंदबाज को बेहतर करना है तो उसे थोड़ा रणनीतिक रूप से खुद को बेहतर करने की जरूरत है. आपको सही लाइन और लेंथ देखनी पड़ेगी, जिससे आप बिल्कुल भी भटक नहीं सकते हैं. 

सुपर-8 से ही खराब फॉर्म में नजर आ रहे हैं वरुण चक्रवर्ती

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबले में तो वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन अच्छा रहा था, लेकिन सुपर-8 के शुरुआत से वो संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. उनके प्रदर्शन का ग्राफ गिरता ही जा रहा है. सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 47 रन लुटा दिए थे. इसमें भी उन्होंने एक ही विकेट लिया था. इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे मैच में वरुण ने 4 ओवर में 35 रन खर्च कर सिर्फ एक विकेट लिए थे.

वरुण चक्रवर्ती के फॉर्म ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

वरुण चक्रवर्ती इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भी उन्होंने खूब रन लुटाए. इस मैच में चक्रवर्ती ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 40 रन लुटाए थे और सिर्फ एक विकेट लिए. इसके बाद सेमीफाइनल मैच में भी उनका बेहद ही प्रदर्शन प्रदर्शन देखने को मिला, जिसके बाद से टीम इंडिया की टेंशन बढ़ी हुई है, क्योंकि वरुण भारत के स्पिन डिपार्टमेंट के अहम खिलाड़ी हैं.

इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर टीम इंडिया

टीम इंडिया इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर है. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में कोई टीम लगातार 2 बार ट्रॉफी नहीं जीत सकी है. इतना ही नहीं कोई अब तक 3 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है. इंग्लैंड, भारत और वेस्टइंडीज ने 2-2 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. ऐसे में टीम इंडिया के पास ट्रॉफी डिफेंड करने का साथ 3 बार जीतने का भी मौका है. 

यह भी पढ़ें:  IND VS NZ: 4500 पुलिसकर्मी और 300 CCTV करेंगे फाइनल मैच की निगरानी, अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड की होगी भिड़ंत

T20 world Cup 2026 ind-vs-nz
Advertisment