'हम पाकिस्तान के साथ खेलने को तैयार है'.. सूर्यकुमार यादव ने IND vs PAK मैच के बॉयकॉट पर दिया दो टूक जवाब

Suryakumar Yadav on IND vs PAK match: पाकिस्तान सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच खेलने जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच को खेलने से मना कर दिया था. अब उस पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का बयान आया है.

Suryakumar Yadav on IND vs PAK match: पाकिस्तान सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच खेलने जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच को खेलने से मना कर दिया था. अब उस पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का बयान आया है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav Photograph: (ANI)

Suryakumar Yadav on IND vs PAK match:  भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होने वाले मैच के बॉयकॉट करने के पाकिस्तान सरकार के फैसले पर बड़ा बयान दिया है. सूर्या ने साफ कर दिया है कि, भारत उनके साथ मैच खेलने को तैयार है लेकिन पाकिस्तान ही नहीं खेलना चाहता है. आइए जानते हैं सूर्यकुमार यादव ने भारत-पाकिस्तान मैच के बॉयकॉट ड्रामे पर क्या कहा है. 

Advertisment

भारत-पाकिस्तान मैच के बॉयकॉट पर सूर्या का बयान

सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा कि, 'हमने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए 'मना' नहीं किया है. उन्होंने मैच खेलने के लिए 'नहीं' कहा है. आईसीसी ने मैच शेड्यूल किया और हम खेलने के लिए तैयार हैं. हमारे टिकट बुक हो गए हैं और हम दिल्ली के बाद कोलंबो जा रहे हैं'

सूर्या ने आगे बात करते हुए कहा कि, 'उनका (पाकिस्तान) फैसला मेरे कंट्रोल में नहीं है, काश होता. हमें खेलने के लिए कहा गया है, ये एक नोर्मल मैच है. हमने एशिया कप में उनके साथ तीन बार खेला और हमने वहां बहुत अच्छा क्रिकेट खेला. अगर हमें फिर से खेलने का मौका मिला, तो हम अच्छा करेंगे. अगर ये मैच तैयार है, तो हम जरूर जाएंगे'.

जानिए क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होने वाला है. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को एक ग्रुप में रखा गया है. पाकिस्तान की टीम अपने मैच श्रीलंका में खेलने वाली है. भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला था. 

इससे ठीक पहले पाकिस्तान सरकार ने कहा कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा लेकिन वो भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा. वो बांग्लादेश के साथ है और उसका समर्थन करता है. इसके बाद से भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर चर्चाएं बनीं हुई हैं.

ये भी पढ़ें :T20 में कौन है सबसे सफल टीम, 2024 के बाद किसने जीते कितने मैच? जानिए भारत कौन से नंबर पर मौजूद

IND vs PAK SURYAKUMAR YADAV
Advertisment