/newsnation/media/media_files/2026/02/21/suryakumar-yadav-on-abhishek-sharma-2026-02-21-17-20-18.jpg)
Suryakumar Yadav On Abhishek Sharma
Suryakumar Yadav On Abhishek Sharma: टी-20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 में भारतीय टीम अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ 22 फरवरी को खेलने वाली है. इससे एक शाम पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अहमदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए. इसी दौरान सूर्या ने टूर्नामेंट में लगातार 3 बार शून्य पर आउट हो चुके अभिषेक शर्मा को लेकर भी बयान दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है.
अभिषेक शर्मा को लेकर क्या बोले सूर्या?
भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक कमाल के खिलाड़ी हैं, लेकिन ये टूर्नामेंट अब तक उनके लिए निराशाजनक रहा है. उन्होंने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें वह खाता तक नहीं खोल सके और तीनों में ही शून्य पर आउट हुए हैं. मगर, इसके बावजूद उन्हें कप्तान का पूरा सपोर्ट है. सुपर-8 में अपने अभियान की शुरुआत करने से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
भारतीय कप्तान ने कहा, "मुझे उन लोगों की चिंता है, जो अभिषेक शर्मा के बारे में चिंता कर रहे हैं. मुझे उन टीमों की अधिक चिंता है जो बाद में उसका सामना करेंगी. उसने पिछले साल सब कुछ किया, अब समय आ गया है कि हम भी उसका बदला चुकाएं."
Skipper says, “Tension nahi lene ka, matlab nahi lene ka.” 😌💙
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 21, 2026
With the captain’s support, Team India is not worried about Abhishek Sharma’s form.
ICC Men’s #T20WorldCup SUPER 8 👉 #INDvSA | SUN, 22 FEB, 6 PM pic.twitter.com/rH7C51o3VN
सूर्या ने टॉस को बताया ओवररेटेड
भारतीय कप्तान सूर्या ने टॉस को ओवररेटेड बताया. उनका कहना है कि इस बॉलिंग यूनिट के साथ आप स्कोर को डिफेंड कर सकते हैं. उन्होंने कहा, "अब टॉस को ओवररेटेड माना जाता है. अगर आप पहली इनिंग्स में अच्छी बैटिंग करते हैं, तो ओस होने पर भी, आप इस बॉलिंग यूनिट के साथ अच्छा डिफेंड कर पाएंगे."
#ICCT20WorldCup2026 | Ahmedabad, Gujarat: Ahead of Team India's match against South Africa tomorrow, Indian cricket team's T20 captain Surya Kumar Yadav says, "Toss is overrated now. If you bat well in the first innings, even if there's dew, you'll be able to defend well with… pic.twitter.com/wQew1zQPWE
— ANI (@ANI) February 21, 2026
विकेट को लेकर क्या बोले कप्तान?
सूर्यकुमार यादव ने विकेट के बारे में बात करते हुए कहा कि, "मुझे लगता है कि हम किसी भी तरह की विकेट के हिसाब से ढलने के लिए तैयार हैं. हम अलग-अलग तरह की विकेट पर खेल रहे हैं, जब हमने वानखेड़े से अपना कैंपेन शुरू किया था, तब से लेकर आखिरी गेम तक जो हमने खेला और मुझे लगता है कि विकेट बहुत चैलेंजिंग नहीं थे, लेकिन थोड़े ट्रिकी थे. लेकिन हमने इतना क्रिकेट खेला है कि हम समझ गए हैं कि पावरप्ले के बाद हमें किस तरह की बैटिंग करनी है और फिर गेम को संभालकर खत्म करना है."
ये भी पढ़ें: कौन था T20 वर्ल्ड कप 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ POTM बनने वाला भारतीय? अकेले किया था ये कारनामा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us