/newsnation/media/media_files/2026/02/21/rohit-sharma-t20-world-cup-2007-2026-02-21-17-07-45.jpg)
Rohit Sharma T20 World Cup 2007
IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत होगी. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा काफी भारी रहा है. टी20 वर्ल्ड कप के पहले एडिशन यानी 2007 में ही एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया था, तो चलिए जानते हैं कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाला पहला भारतीय खिलाड़ी कौन था?
टी20 वर्ल्ड कप 2007 में डरबन में हुई थी भारत-साउथ अफ्रीका की भिड़ंत
टी20 वर्ल्ड कप का पहला एडिशन साउथ अफ्रीका की मेजबानी में खेला गया था. तब एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर पहला खिताब अपने नाम किया था. रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2007 में टीम इंडिया का हिस्सा थे. ग्रुप स्टेज के 24वें मैच में भारत और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत हुई थी.
भारत और साउथ अफ्रीका का यह मुकाबला डरबन के किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था. इस मैच में टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट पर 153 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा एकलौते अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज थे.
भारत के लिए एकलौते अर्धशतक लगाए वाले खिलाड़ी थे रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने 40 गेंदों पर नाबाद 50 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 7 चौका और 2 छक्का शामिल रहा था. जबकि एमएस धोनी ने 33 गेंदों पर 45 रन बनाए थे. भारत के लिए 154 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही थी. साउथ अफ्रीका ने 31 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे. टीम के लिए मार्क बाउचर और एल्बी मोर्केल ने 36-36 रन बनाए थे. इसके अलावा साउथ अफ्रीका का कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और पूरी टीम 9 विकेट पर 116 रन ही बना सकी.
रोहित शर्मा बने थे प्लेयर ऑफ द मैच
भारत ने साउथ अफ्रीका को 37 रनों से हराया था और सेमीफाइल में अपनी जगह बनाई थी. रोहित शर्मा टीम इंडिया की जीत के हीरो बने थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. यानी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले रोहित शर्मा पहले भारतीय खिलाड़ी थे.
यह भी पढ़ें: IND vs SA: तिलक वर्मा पर सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, जानिए सुपर-8 के मुकाबले से पहले क्या कहा?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us