IND vs SA: तिलक वर्मा पर सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, जानिए सुपर-8 के मुकाबले से पहले क्या कहा?

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को सुपर-8 का दूसरा मुकाबला खेला जाने वाला है. उससे पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है.

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को सुपर-8 का दूसरा मुकाबला खेला जाने वाला है. उससे पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND vs SA

IND vs SA Photograph: (X/BCCI)

IND vs SA: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 22 फरवरी यानी रविवार को सुपर-8 का दूसरा मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस 43वें मुकाबले की शुरुआत शाम 7:00 बजे से होने वाली है. इस मैच में तिलक वर्मा को बाहर कर संजू सैमसन को टीम में मौका देने की बात कही जा रही है. इस सबके बीच अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान आया है.

Advertisment

सूर्या ने तिलक पर दिया बड़ा बयान 

सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'तिलक वर्मा को एक खास तरीके से बैटिंग करने के लिए कहा गया है. अगर एक विकेट गिरता है, तो वह एक खास तरीके से बैटिंग कर सकता है, अपने शॉट्स खेल सकता है लेकिन अगर दो विकेट गिरते हैं, तो उसे थोड़ा समय लेना होगा. तिलक के फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं है'. तिलक वर्मा ने 4 मैचों की 4 पारियों में 120.45 की औसत से कुल 106 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 31 रन रहा है. 

अफ्रीका के साथ मैच पर क्या बोल सूर्या

सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका से मैच को लेकर कहा, 'यह 50-50 मुकाबला होगा. हर खिलाड़ी ने अहमदाबाद में कई मैच खेले हैं. मुझे नहीं लगता कि साउथ अफ्रीका को अहमदाबाद में इतने मैच खेलने का कोई एक्स्ट्रा फायदा होगा'.

भारत और साउथ अफ्रीका के स्क्वाड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर.

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्त्जे, ट्रिस्टन स्टब्स, रियान रिकेल्टन.

ये भी पढ़ें :IND vs SA: अगर संजू सैमसन को मिला प्लेइंग-11 में मौका तो कौन होगा बाहर? अभिषेक-तिलक या रिंकू, जानिए नाम

IND vs SA SURYAKUMAR YADAV tilak verma
Advertisment