IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में इन 3 प्लेयर्स का बल्ला चलना जरूरी, नहीं तो फंस जाएगी टीम इंडिया

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर सबकी नजरें रहने वाली है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को यह मैच जीतना है, तो 3 बल्लेबाजों को कमाल करना होगा.

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर सबकी नजरें रहने वाली है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को यह मैच जीतना है, तो 3 बल्लेबाजों को कमाल करना होगा.

author-image
Roshni Singh
New Update
Team India

Team India Photograph: (AFP)

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण की शुरुआत 21 फरवरी से हो चुकी है. वहीं टीम इंडिया सुपर-8 में अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी. भारत और साउथ अफ्रीका का सुपर-8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारी हैं. ऐसे में कोई एक टीम हारेगी यह तो तय है, लेकिन दोनों के बीच एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेगा. टीम इंडिया को जीतना है तो 3 बल्लेबाजों का चलना जरूरी होगा. 

Advertisment

ईशान किशन

ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल के फॉर्म में नजर आए हैं. वो इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. ओपनर अभिषेक शर्मा का बल्ला अब तक खामोश रहा है. ऐसे में ईशान किशन के ऊपर टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को बड़ा स्कोर खड़ा करना है, तो ईशान किशन को कमाल करना होगा.

सूर्यकुमार यादव

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछले काफी वक्त से खराब फॉर्म से गुजर रहे थे, लेकिन इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी फॉर्म में वापसी की है. सूर्या हर मैच में रन बनाए हैं. सूर्या अब तक 4 पारियों में कुल 164 रन बनाए हैं. तिलक वर्मा तेजी से रन नहीं बना पा रहे हैं. ऐसे में मीडिल ऑर्डर में टीम इंडिया की पारी संभालने और तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी सूर्या पर होगी. 

शिवम दुबे

शिवम दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए फिनिशर की भूमिका अच्छे से निभाई है. इस टूर्नामेंट में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के बाद दुबे भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. वो अब तक 4 पारियों में 116 रन बना चुके हैं. हालांकि हार्दिक पांड्या भी अच्छे फॉर्म में हैं, लेकिन हार्दिक तेजी से रन नहीं बना पा रहे हैं. जबकि शिवम दुबे आते ही तोबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं. ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में भी शिवम दुबे पर नजरे रहेंगी कि वो किस तरह से फिनिश करते हैं.

यह भी पढ़ें:  बारिश में धुलेगा अगर सुपर-8 का कोई भी मैच, तो क्या होगा? जान लीजिए क्या कहता है ICC का नियम

IND vs SA T20 world Cup 2026
Advertisment