/newsnation/media/media_files/2026/02/07/suryakumar-yadav-2026-02-07-20-12-40.jpg)
Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के अपने पहले ही मैच में बड़ा कीर्तिमान बना दिया है. भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही. हालांकि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव टिके हुए हैं और टीम की पारी को आगे बढ़ रहे हैं. इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान अपने 1000 रन पूरे कर लिए.
सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान पूरे किए 1000 रन
सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले ही मैच में 10 रन बनाते ही टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान अपने 1000 रन पूरे कर लिए. इसी के साथ सूर्या टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान 1000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.
बतौर कप्तान T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं रोहित शर्मा
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. रोहित ने 62 टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी करते हुए कुल 1905 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 13 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं. कोहली ने बतौर कप्तान 50 मैचों में खेलते हुए कुल 1570 रन बनाए हैं. कोहली के बल्ले से 13 अर्धशतक निकले हैं.
एमएस धोनी भी लिस्ट में शामिल
एमएस धोनी ने 72 टी20 इंटरनेशनल मैचों में बतौर कप्तान 1112 रन अपने नाम किए हैं. हालांकि धोनी ने एक भी शतक और अर्धशतक नहीं निकला है. वहीं अब सूर्यकुमार यादव चौथे भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अपने 1000 रन पूरे कर लिए. सूर्या भी बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में एक शतक और 8 अर्धशतक जड़ चुके हैं.
🚨 Major Milestone 🚨
— BCCI (@BCCI) February 7, 2026
1⃣0⃣0⃣0⃣ runs and counting as captain for Surya Kumar Yadav in T20Is 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/Rlm2ARPnOV#TeamIndia | #MenInBlue | #T20WorldCup | #INDvUSA | @surya_14kumarpic.twitter.com/ULin2EszsZ
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के पहले ही दिन हैट्रिक लेकर रोमारियो शेफर्ड ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले कैरेबियाई प्लेयर
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us