T20 World Cup 2026 के पहले ही दिन हैट्रिक लेकर रोमारियो शेफर्ड ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले कैरेबियाई प्लेयर

Romario Shepherd Hat-Trick: वेस्टइंडीज के स्टार तेज गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के पहले ही दिन हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है.

Romario Shepherd Hat-Trick: वेस्टइंडीज के स्टार तेज गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के पहले ही दिन हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Romario Shepherd

Romario Shepherd

Romario Shepherd Hat-Trick: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही दिन वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड ने इतिहास रच दिया है. वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज ने 35 रन से जीत दर्ज किया है. वहीं रोमारियो शेफर्ड ने हैट्रिक के साथ 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया. इसी के साथ टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले रोमारियो शेफर्ड वेस्टइंडीज के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. 

Advertisment

रोमारियो शेफर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लिया हैट्रिक

रोमारियो शेफर्ड ने इस हैट्रिक को अपने तीसरे ओवर में ही हासिल कर लिया. शेफर्ड स्कॉटलैंड पारी का 17वां ओवर डालने आए. इस ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी की. रोमारियो शेफर्ड ने सबसे पहले मैथ्यू क्रॉस को 11 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. इसके बाद उन्होंने माइकल लीस्क को पवेलियन का रास्ता दिखाया. माइकल लीस्क खाता भी नहीं खोले. 

इसके बाद रोमारियो शेफर्ड ने चौथी गेंद पर ओलीवर डेविडसन को आउट कर अपना हैट्रिक पूरा किया. हालांकि उनका यह ओवर यही खत्म नहीं हुई. उन्होंने बचे 2 गेंद पर एक और विकेट लेकर अपना 5 विकेट हॉल भी पूरा किया. रोमारियो शेफर्ड ने अपना पांचवा विकेट साफियान शरीफ के रूप में लिया. साफियान शरीफ जीरो पर आउट हुए. 

रोमारियो शेफर्ड ने किया 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा

रोमारियो शेफर्ड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ इस मैच में 3 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया. इसी के साथ रोमारियो शेफर्ड टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले वेस्टइंडीज के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं ओवरऑल टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की यह 10वीं हैट्रिक है. इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में 5 विकेट हॉल लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी उन्होंने अपना नाम दर्ज कराया.

यह भी पढ़ें:  U19 World Cup 2026: बीसीसीआई ने खोली तिजोरी, अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन टीम पर की करोड़ की बरसात

romario shepherd T20 world Cup 2026
Advertisment