SL vs NZ: सुपर-8 में श्रीलंका ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड पहले करेगी बल्लेबाजी, दोनों की प्लेइंग 11 में बदलाव

SL vs NZ: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का मैच कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में खेला जा रहा है. श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

SL vs NZ: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का मैच कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में खेला जा रहा है. श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
SL vs NZ

SL vs NZ Photograph: (AFP)

SL vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुप-8 का मैचश्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में खेला जा रहा है. श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. श्रीलंका और न्यूजीलैंड दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव किया है. बता दें कि श्रीलंका के लिए यह मैच करो या मरो वाला है.

Advertisment

श्रीलंका और न्यूजीलैंड दोनों की प्लेइंग 11 में बदलाव

श्रीलंका की टीम ने अपने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है. कामिल मिशारा को बाहर किया गया है. उनकी जगह चरित असलंका को प्लेइंग 11 में वापसी हुई है. वहीं न्यूजीलैंड ने भी अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है. जिमी नीशम बाहर हो गए हैं. उनकी जगह कोल मैककॉन्ची को मौका मिला है. 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका की प्लेइंग 11: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, पवन रथनायके, दासुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, डुनिथ वेललेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन. 

श्रीलंका के लिए अहम है यह मैच

श्रीलंका के लिए यह मैच काफी अहम है. सुपर-8 में श्रीलंका को पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में श्रीलंका दूसरा मैच भी हार जाती है, तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, क्योंकि इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका है. वहीं न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, तो न्यूजीलैंड को एक अंक मिल गया. अब न्यूजीलैंड आज श्रीलंका को हरा देती है, तो उसके 3 अंक हो जाएंगे. वहीं पाकिस्तान 2 मैच खेल चुका है और उसके पास सिर्फ एक अंक है. श्रीलंका को सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है तो उसे हर हाल में इस मैच में जीत हासिल करनी होगी.

यह भी पढ़ें:  जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा पर BCCI ने लिया बड़ा एक्शन, रणजी ट्रॉफी के फाइनल में की ये हरकत, बाद में मांगी माफी

Sl vs NZ
Advertisment