/newsnation/media/media_files/2026/02/25/salman-agha-dasun-shanaka-2026-02-25-22-46-45.jpg)
Salman Agha, Dasun Shanaka Photograph: (AFP)
SL vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-8 में हार के बाद मेजबान श्रीलंका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है. सुपर-8 के शुरुआती दो मैचों में श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. श्रीलंका को सुपर-8 के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. अब दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने 61 रनों से हरा दिया. न्यूजीलैंड की इस जीत से अब पाकिस्तान पर भी टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.
सेमीफाइनल में पहले ही पहुंच गया है इंग्लैंड
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 ग्रुप-1 से इंग्लैंड की टीम पहले ही 2 मैच जीतकर 4 अंक के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वलीफाई कर चुकी है. अब इस ग्रुप से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन सकती है, क्योंकि 2 मैचों में न्यूजीलैंड के पास 3 प्वाइंट है.
न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचनी की प्रबल दावेदार
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जिसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट मिला. वहीं न्यूजीलैंड ने आज श्रीलंका को हराकर 2 अंक हासिल कर लिया. ऐसे में न्यूजीलैंड के पास अब 3 अंक है. वहीं बारिश की वजह से मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तान को एक अंक मिला था. जबकि पाकिस्तान को दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.
पाकिस्तान को जीत के साथ दुआ की भी जरूरत
पाकिस्तान के पास इस वक्त सिर्फ एक अंक है और उसका एक मैच बचा हुआ है. वहीं न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रनों से हराकर अपनी नेट रन रेट को काफी मजबूत कर लिया है. न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +3.050 है. न्यूजीलैंड का भी एक मैच बचा हुआ है. ऐसे में पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे अपने आखिरी मैच में अच्छे नेट रन रेट से जीत हासिल करनी होगी. इसके साथ यह भी दुआ करनी होगी कि इंग्लैंड आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को हरा दे, लेकिन न्यूजीलैंड अपना आखिरी मैच जीत जाती है, तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा.
वहीं न्यूजीलैंड अपना आखिरी मैच हारती भी है और पाकिस्तान अपना आखिरी मैच जीतता है, तो फिर फैसला नेट रन के हिसाब से होगा. ऐसे में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड की हार की दुआ के साथ अच्छे नेट रन से भी जीत हासिल करनी होगी. पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.461 है. पाकिस्तान के लिए यह काफी मुश्किल होगा.
New Zealand rise to the occasion in Colombo to keep their #T20WorldCup 2026 semi-final hopes alive 💪
— ICC (@ICC) February 25, 2026
📝: https://t.co/hMg2rAXfscpic.twitter.com/cUmI1Uca22
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी खिलाड़ी को ICC ने दी सजा, लगाया जुर्माना, डिमेरिट प्वाइंट भी मिले
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us