/newsnation/media/media_files/2026/02/25/sidra-ameen-2026-02-25-19-40-13.jpg)
Sidra Ameen Photograph: (AFP)
Pakistani Player Sidra Ameen: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज सिद्रा अमीन को ICC ने सजा दी है. दरअसल सिद्रा अमीन को ICC के आचार संहिता के उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है. 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में सिद्रा अमीन को ICC नियम के तहत लेवन 1 का दोषी पाया गया है, जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें सजा सुनाई है. उन्हें मैच में फीस कटौती के अलावा एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है.
पाकिस्तानी बैटर सिद्रा अमीन अनुच्छेद 2.2 के तहत दोषी
ICC ने जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तानी बैटर सिद्रा अमीन को अनुच्छेद 2.2 के तहत आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जो इंटरनेशनल मैचों के दौरान क्रिकेट से जुड़ी उपकरणों या मैदान या किसी अन्य चीजों को हानि पहुंचाने से संबंधित है. इस मामले में उनकी मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है और साथ ही एक डिमेरिट अंक दिया गया है.
ICC ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को दी सजा
ICC ने यह भी बताया कि यह पिछले 24 महीनों की समय में उनका दूसरा उल्लंघन है, जिससे सिद्रा अमीन के डिमेरिट अंक अब 2 हो गई है. सिद्रा अमीन ने अपनी गलती मान ली है. बता दें कि अगर किसी खिलाड़ी पर 2 साल में कपल 4 या उससे अधिक डिमेरिट प्वाइंट मिलता है, तो आईसीसी उसके ऊपर एक या 2 मैचों का का बैन भी लगा सकता है.
Pakistan batter has been found guilty of breaching the ICC Code of Conduct.
— ICC (@ICC) February 25, 2026
More details ⬇️https://t.co/l6zCccA32F
क्या है पूरा मामला?
यह मामला 22 फरवरी को पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच खेले गए वनडे मैच का है. इस मैच में पाकिस्तान की पारी के 24वें ओवर में आउट होने के बाद क्रीज छोड़ने से पहले सिद्रा अमीन ने अपना बल्ला जमीन पर पटक दिया. इससे पहले सिद्रा अमीन ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 में भारत के खिलाफ भी इस अपराध को किया था, जिसके बाद ICC ने सजा दी थी.
यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत, स्क्वाड में इस खिलाड़ी की हुई वापसी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us