SL vs NZ: मेजबान श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, न्यूजीलैंड ने सुपर-8 में 61 रनों से हराया

SL vs NZ: श्रीलंका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है. सुपर-8 में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रनों से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है.

SL vs NZ: श्रीलंका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है. सुपर-8 में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रनों से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
SL vs NZ

SL vs NZ Photograph: (AFP)

SL vs NZ: श्रीलंका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है. मेजबान श्रीलंका को सुपर-8 के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने 61 रनों से हरा दिया है. इससे पहले सुपर-8 के पहले मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराया था. इन 2 हार के बाद श्रीलंकाई टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. कोलंबो में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 168 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंका 8 विकेट पर 107 रन ही बना सकी.

Advertisment

श्रीलंका शुरुआत रही थी खराब

न्यूजीलैंड के दिए 169 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम की भी शुरुआत बहुत खराब रही. श्रीलंका ने 77 रन के स्को पर 7 विकेट गंवा दिए. पथुम निसांका पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद चरित असलंका 5 रन बनाकर चलते बने. फिर कुसल मेंडिस 22 गेंद पर सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

श्रीलंकाई बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन

इसके बाद पवन रथनायके भी 18 गेंद पर सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान दासुन शनाका के रूप में श्रीलंका ने पांचवा विकेट 45 रन के स्कोर पर गंवा दिया. दासुन शनाका सिर्फ 3 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद दुशान हेमंथा भी सिर्फ 3 रन बनाकर चलते बने, फिर कुसल मेंडिस 23 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद डुनिथ वेललेज ने पारी को संभालने की कोशिश जरूर की, लेकिन मैच हाथ से निकल चुका था. डुनिथ वेललेज 29 रन बनाए. श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 107 रन ही बना सकी.

रचिन रवींद्र ने चटकाए 4 विकेट

न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र ने 4 विकेट लिए. मैट हैनरी ने 2 विकेट चटकाए. जबकि कप्तान मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स को 1-1 सफलता मिली. 

ऐसी रही न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट पर 169 रनों स्कोर बनाया, लेकिन कीवी टीम ने भी 84 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन कप्तान मिचेल सैंटनर और कोल मैककॉन्ची ने पारी को संभाला और 84 रनों की साझेदारी कर 168 तक पहुंचाया. मिचेल सैंटनर 26 गेंद पर 47 रन बनाए. रचिन रविंद्र 22 गेंद पर 32 रन बनाए. जबकि कोल मैककॉन्ची 23 गेंद पर नाबाद 31 रन बनाए. वहीं फिल एलन ने 23 रनों का योगदान दिया. श्रीलंका के लिए दुष्मंथा चमीरा और महीश थीक्षाना ने 3-3 विकेट लिए. जबकि डुनिथ वेललेज को एक सफलता मिली.  

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तानी खिलाड़ी को ICC ने दी सजा, लगाया जुर्माना, डिमेरिट प्वाइंट भी मिले

T20 world Cup 2026 Sl vs NZ
Advertisment