खेल मंत्री ठाकुर ने नैरोबी में शैली के शानदार प्रदर्शन की सराहना की
खेल मंत्री ठाकुर ने नैरोबी में शैली के शानदार प्रदर्शन की सराहना की
नई दिल्ली:
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लॉन्ग जम्पर शैली सिंह को नैरोबी में विश्व एथलेटिक्स अंडर20 चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर बधाई दी है।शैली ने 6.59 मीटर की शानदार छलांग के साथ रजत पदक हासिल किया। वह महिलाओं की लंबी कूद में केवल 1 सेंटीमीटर से स्वर्ण पदक से चूक गईं।
भारत ने रविवार को नैरोबी में चैंपियनशिप में दो रजत और एक कांस्य पदक के साथ अपने अभियान का अंत किया।
ठाकुर ने कहा, शैली सिंह ने रजत पदक जीता है जो देश के लिए अच्छी खबर है। मैं उन्हें भारत के लिए रजत पदक जीतने पर बधाई देता हूं। उनका प्रदर्शन शानदार था। वह 1 सेमी से स्वर्ण पदक से चूक गईं लेकिन उनका प्रदर्शन सराहनीय था। यह एक संकेत है कि हमारे युवा एथलीट अच्छा कर रहे हैं।
भारत ने अपने अभियान को 2 रजत और एक कांस्य के सर्वश्रेष्ठ पदक के साथ समाप्त किया। देश ने हालांकि पहले के दो संस्करणों में एक-एक स्वर्ण पदक जीता था। ये पदक ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (2016) और क्वार्टर-मिलर हिमा दास ( 2018) ने जीते थे।
मिश्रित 4गुणा400 मीटर रिले चौकड़ी और 10,000 मीटर रेस वॉकर अमित खत्री ने इससे पहले चैंपियनशिप में क्रमश: कांस्य और रजत जीता था।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
-
Randeep Hooda: रणदीप हुडा को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, सोशल मीडिया पर जताया आभार
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी