/newsnation/media/media_files/2026/02/09/sa-vs-can-2026-02-09-20-36-16.jpg)
SA vs CAN Photograph: (X/ICC, Proteas Men)
SA vs CAN: साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 9वां मैच खेला जा रहा है. कनाडा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट पर 213 रनों का स्कोर खड़ा किया है.साउथ अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 59 रनों की पारी खेली.
एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक ने दिलाई थी अच्छी शुरुआत
साउथ अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक ओपनिंग करने उतरे. दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की, लेकिन फिर दिलप्रीत बाजवा ने डी कॉक को पवेलियन भेजा. डी कॉक 22 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए.
एडेन मार्करम ने लगाया अर्धशतक
इसके बाद एडेन मार्करम ने रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर साउथ अफ्रीका की पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन फिर 126 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका लगा. एडेन मार्करम अर्धशतक लगाकर आउट हुए. उन्हें अंश पटेल ने चलता किया. एडेन मार्करम ने 32 गेंदों पर 59 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया.
डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी
इसके बाद रयान रिकेल्टन 21 गेंद पर 23 रन बनाकर चलते बने. डेवाल्ड ब्रेविस भी कुछ खास नहीं कर सके और 6 गेंद पर 6 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स ने साउथ अफ्रीका की पारी को 200 के पार पहुंचाया. डेविड मिलर 23 गेंद पर 39 रन बनाकर नाबाद लौटे. जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 19 गेंदों पर नाबाद 34 रनों की पारी खेली.
Aiden Markram races to a flawless fifty against Canada 👊
— ICC (@ICC) February 9, 2026
It is one of our @marriottbonvoy Milestones of the tournament. pic.twitter.com/oa63L9d3Ts
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.
कनाडा की प्लेइंग 11: युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), हर्ष ठाकुर, साद बिन जफर, जसकरन सिंह, दिलोन हेलीगर, कलीम सना, अंश पटेल.
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच पर जल्द आ सकता है आखिरी फैसला, ICC ने PCB की ठुकराई मांग, दिया फाइनल अल्टीमेटम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us