IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच पर जल्द आ सकता है आखिरी फैसला, ICC ने PCB की ठुकराई मांग, दिया फाइनल अल्टीमेटम

IND vs PAK: ICC ने पाकिस्तान की सभी मांग को खारिज कर दिया है. आईसीसी ने पाकिस्तान को 15 फरवरी को भारत के साथ खेलने को लेकर फाइनल अल्टीमेटम दे दिया है.

IND vs PAK: ICC ने पाकिस्तान की सभी मांग को खारिज कर दिया है. आईसीसी ने पाकिस्तान को 15 फरवरी को भारत के साथ खेलने को लेकर फाइनल अल्टीमेटम दे दिया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
IND vs PAK

IND vs PAK

IND vs PAK: पाकिस्तान को आईसीसी ने एक और बड़ा झटका दिया है. हाल में लाहौर में ICC के साथ हुई मीटिंग में पाकिस्तान और बांग्लादेश की ओर से यह मांग की थी कि ICC भारत को पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट खेलने के लिए कहे, लेकिन आईसीसी ने इस मांग को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. ICC ने साफ कह दिया है कि द्विपक्षीय क्रिकेट उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है.

Advertisment

ICC ने खारिज किया पाकिस्तान की सभी मांग

इतना ही नहीं ICC के साथ इस मीटिंग में भारत-पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच त्रिकोणीय सीरीज भी खेलने का प्रस्ताव रखा गया थास लेकिन आईसीसी ने साफ तौर पर इस मांग को खारिज कर दिया है. ICC ने कहा कि द्विपक्षीय सीरीज उनका अधिकार क्षेत्र नहीं है. इस मीटिंग में यह भी चर्चा हुई थी कि भारत को इस साल बांग्लादेश दौरे पर जाना चाहिए, जिसपर ICC का साफ कहना है कि किसी देश को किसी अन्य देश के दौरे के लिए कहना उनका अधिकार नहीं है. यह उनके क्रिकेट बोर्ड और सरकार पर निर्भर है. 

भारत-पाकिस्तान मैच पर जल्द आ सकता है फैसला

लाहौर में हुई इस मीटिंग के बाद पाकिस्तान ने अब तक भारत के साथ 15 फरवरी को होने वाले मैच को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने रहा है कि वो प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से इस बारे में सलाह लेना चाहते हैं, जिसके बाद ICC ने पाकिस्तान को एक दिन का समय दिया है. सूत्रों के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर किसी भी वक्त आखिरी फैसला लिया जा सकता है. 

भारत-पाकिस्तान मैच से ICC करती है सबसे ज्यादा कमाई

भारत और पाकिस्तान मैच से ICC सबसे ज्यादा कमाई करती है. यही वजह है कि रेवेन्यू को लेकर ICC की चिंता बढ़ी हुई है. अगर यह मैच नहीं होता है तो इसका असर सिर्फ आईसीसी ही नहीं बल्कि बाकी क्रिकेट बोर्ड के सलाना आय पर पड़ेगा. यही वजह है कि ICC हर हाल में भारत और पाकिस्तान का मैच कराकर वित्तीय संतुलन बनाए रखना चाहता है. 

यह भी पढ़ें:  ZIM vs OMA: जिम्बाब्वे का खिलाड़ी बना "सुपरमैन", हवा में उड़कर पकड़ा टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बेहतरीन कैच

IND vs PAK
Advertisment