/newsnation/media/media_files/2026/02/26/wi-vs-sa-2026-02-26-18-03-00.jpg)
Aiden Markram, Quinton de Kock, WI vs SA Photograph: (AFP)
WI vs SA: साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में 9 विकेट से हरा दिया है. इस करारी हार से वेस्टइंडीज का नेट रन रेट का बड़ा नुकसान हुआ है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 8 विकेट पर 176 रन बनाए थे. जवाब में साउथ अफ्रीका ने 16.1 ओवरों में सिर्फ एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका के कप्तान एडम मार्कराम ने सबसे ज्यादा 82 रनों की नाबाद पारी खेली.
एडम मार्कराम और क्विंटन डी कॉक ने साउथ अफ्रीका को दिलाई थी तेज शुरुआत
वेस्टइंडीज के लिए 177 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत शानदार रही. कप्तान एडम मार्कराम और क्विंटन डी कॉक के बीच पहले विकेट के लिए सिर्फ 7.6 ओवरों में 95 रनों की तेज साझेदारी हुई, लेकिन फिर रोस्टन चेज़ ने क्विंटन डी को आउट किया. हालांकि साउथ अफ्रीका मैच में काफी आगे निकल चुकी थी. क्विंटन डी 24 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 4 छक्का निकला.
एडम मार्कराम ने खेली 82 रनों की नाबाद पारी
वहीं कप्तान एडम मार्कराम आखिरी तक क्रीज पर टिके रहे और रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर साउथ अफ्रीका को एक शानदार जीत दिलाई. एडम मार्कराम ने 46 गेंदों पर 82 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौका और 4 छक्का निकला. वहीं रयान रिकेल्टन 28 गेंद पर नाबाद 45 रन बनाए.
साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार
वेस्टइंडीज को हराकर साउथ अफ्रीका ने 2 अंक हासिल कर लिया. इससे पहले भारत को हराकर साउथ अफ्रीका ने हराया था. अब साउथ अफ्रीका के पास 4 अंक है. इसके अलावा अफ्रीकी टीम ने अपना नेट रन भी काफी मजबूत कर लिया है. ऐसे में साउथ अफ्रीका का सेमीफाइनल में पहुंचना तय माना जा रहा है. वहीं टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे अपने दोनों मैच जीतने होंगे.
Aiden Markram's dominant knock of 82* powered South Africa to a big win over the West Indies👊
— ICC (@ICC) February 26, 2026
He wins the @aramco POTM🏅
📝: https://t.co/7sIwZ3AL3Tpic.twitter.com/c49fODQP4H
ऐसी रही वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की बात करें तो टीम ने 83 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे. यहां से जेसन होल्डर ओर रोमारियो शेफर्ड ने 8वें विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी कर टीम के स्कोर पर 176 तक पहुंचाया, लेकिन फिर भी वेस्टइंडीज जीत नहीं सकी. जेसन होल्डर 31 गेंद पर 49 रन बनाए. जबकि रोमारियो शेफर्ड ने 37 गेंदों पर 52 रनों की नाबाद पारी खेली. साउथ अफ्रीका के लिए लुंडी एनगिडी ने 3 विकेट चटकाए. जबकि कगिसो रबाडा और कार्बिन बॉश ने 2-2 विकेट लिए.
यह भी पढ़ें: WI vs SA: रोमारियो शेफर्ड ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज ने 6 बार किया ये कारनामा, हर बार Romario Shepherd शामिल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us